-
जया किशोरी देश-विदेश में श्री मद्भागवत और नानी बाई का मायरा की कथा करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके भक्त उनकी कथाओं को बहुत पसंद करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जया किशोरी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकेे मोटिवेशनल और लाइफ मैनेजमेंट वीडियो वायरल होते रहते हैं।
-
इंटरनेट पर जया किशोरी की फीस और उनकी कथाओं पर होने वाले खर्च के बारे में खूब सर्च किया जाता है। आइए आपको बतातेे हैं जया किशोरी से श्री मद्भागवत और नानी बाई का मायरा की कथा (Jaya Kishori Katha) करवाने पर कितना पैसा खर्च होता है यानी उनकी फीस कितनी है।
-
उनकी फीस के बारे नें बताते हुए पीटीवी हिंदुस्तान नाम के यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो साझा किया है इसमें वो जया किशोरी के बुकिंग ऑफिस के कर्मचारी से बात करने का दावा कर रहे हैं। इसमें वो पूछ रहे हैं कि किशोरी जी एक कथा करने की कितनी फीस (Jaya Kishori Katha Fees) लेती हैं।
-
वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी जी एक कथा करने की 9 लाख 50 हजार फीस लेती हैं। इस वीडियो में यह भी बताया गया है कि इस फीस का आधा हिस्सा यानी 4 लाख 25 हजार रुपये कथा करने से पहले लेती हैं। जबकि बाकी आधी फीस कथा होने के बाद ली जाती है।
मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक जया किशोरी कथा की फीस के पैसों का बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान (Narayan Sewa Sansthan) में दान करती हैं। यह संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा का कार्य करता है। इसमें खासतौर पर दिव्यांगों की आर्थिक सहायता की जाती है। एक इंटरव्यू में किशोरी जी (Jaya Kishori Interview) ने बताया था कि वो कथा और सेमिनार आदि में व्यस्त होने की वजह से दिव्यांगों की सेवा नहीं कर पाती हैं, इसलिए दान आदि के जरिए वह उनकी मदद करने की कोशिश करती हैं। -
जया किशोरी समाज के उद्धार के लिए आर्थिक मदद करने में भी हमेशा आगे रहती हैं। किशोरी जी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक वो बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं और वृक्षारोपण आदि कार्यों के लिए भी आर्थिक सहायता करती हैं। आपको बता दें कि जया किशोरी को उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है। वो समय-समय पर ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखती रहती हैं।
