-
Jaya Kishori Ji New Video: साध्वी जया किशोरी आध्यात्म के साथ ही अपने फॉलोवर्स को जीवन में सफल होने के तरीके भी बताती हैं। जी हां जया किशोरी सिर्फ भजन गायिका या फिर प्रवचन वक्ता ही नहीं हैं। जया किशोरी एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वह अपनी बातों से लोगों को मोटिवेट करने का प्रयास करती हैं। मोटिवेशनल स्पीच के कई वीडियो जया किशोरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर रखे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें वह बता रही हैं सफल होने के लिए जीनियस होना जरूरी नहीं है।
-
जया किशोरी का मानना है कि किसी के लिए भी स्थिति आसान या कठिन नही ंहोती। हर कोई अपनी परेशानियों और चुनौतियों से अपने तरीके से निपटता है। वह सफल होने के तीन उपाय बताती हैं।
बकौल जया किशोरी कड़ी मेहनत से सफलता पाई जा सकती है। वह बताती हैं कि कठिन परिश्रम तो कोई भी कर सकता है। ऐसा तो है नहीं कि इसके लिए जीनियस होना जरूरी है। सफलता का दूसरा पैमाना है समय का पाबंद होना। इसके लिए भी जीनियस होना कोई जरूरी नहीं है। हम अपनी आदतों में बदलाव लाकर पंक्चुअल हो सकते हैं। सफलता की तीसरी कुंजी लगन को बताते हुए जया किशोरी कहती हैं कि इसके लिए भी जीनियस होना जरूरी नहीं है। जया किशोरी कहती हैं कि जो बंदा जीनियस है उसे बस यही फायदा मिलता है कि जिस चीज को आप 6 बार पढ़कर समझेंगे उसे वह तीन बार में ही समझ जाएगा। जया किशोरी का मानना है कि जीनिस और आम इंसान में सिर्फ यही मामूली फर्क है। वर्ना हर कोई जीनियस हाै। औऱ हर कोई सफल भी हो सकता है। -
Photos: Jaya Kishori Instagram
