-
सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन लोग खूब करते हैं। इस मौसम में गुड़ के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलता है। ये इम्यूनिटी से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर गुड़ के साथ इन चीजों का भी सेवन किया जाए तो इसका लाभ और भी ज्यादा बढ़ जाता है। (Photo: Freepik)
-
गुड़ में कैल्शियम,फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लौह, जिंक, फोलिक एसिड, आयरन, फायबर, प्रोटीन के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। (Photo: Freepik)
-
गुड़-घी
सर्दियों के मौसम में गुड़ के साथ घी का सेवन भी खुद किया जाता है। इन दोनों का सेवन भोजन के बाद कब्ज और पाचन जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। (Photo: Freepik) -
गुड़-अजवाइन
गुड़ और अजवाइन का सेवन एक साथ लोग पुराने समय से ही करते आ रहे हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी के साथ ही ठंड से बचने में मदद मिल सकती है। (Photo: Freepik) एक दिन में कितना खाना चाहिए गुड़, जानें इसके फायदे -
गुड़-सोंठ
सूखे अदरक को सोंठ कहते हैं। सर्दियों में गुड़ के साथ सोंठ के सेवन से सीजनल बीमारी से छुटकारा मिलने के साथ ही ठंड से बचने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik) -
गुड़-सौंफ
सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए गुड़ के साथ सौंफ का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी निजात पाने में काफी असरकारी बताया गया है। (Photo: Freepik) -
गुड़-मेथी
गुड़ के साथ मेथी का सेवन भी लाभकारी बताया गया है। इसके सेवन से बाल मजबूत और चमकदार हो सकते हैं। (Photo: Freepik) सर्दियों में क्यों करते हैं लहसुन का सेवन? एक दिन में कितना खाना चाहिए
