-

Deepika Padukone, Ranveer Singh's royal wedding pic : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी को बहुत ही सीक्रेट रखा था। उनकी शादी में बहुत चुनिंदा मेहमानों को शामिल किया गया था। इटली के लेक कोमो को शाही महल की तरह सजाया गया था। प्राकृति नजरों से भरे लेक कोमो में मेहमान क्रूज के जरिये पहुंचे थे और मेहमानों को पहले ही यह संदेश दे दिया गया था कि वह अपना सेलफोन घर पर रख कर आएं। इस शाही शादी की तस्वीरे देखकर आप शाही मेहमाननवाजी का अंदाजा लगा सकते हैं।
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी 14 नवंबर 2018 के हुई थी। डेस्टिनेश वेडिंग के लिए इटली के लेक कोमा को चुना गया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/mukesh-and-nita-ambani-kept-crying-on-the-farewell-of-daughter-isha-ambani-wedding/1744098/ "> बेटी ईशा अंबानी की विदाई में कुछ यूं भभक पड़े थे मुकेश और नीता अंबानी, टकटकी लगाए बेटी को रहे थे देखते</a> )
-
पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों से घिरे इस लेक कोमा विला को व्हाइट और पिंक फूलों से ढका दिया गया था।
-
लेक के किनारे मेहमानों के खाने और बैठने की आलीशान व्यवस्था की गई थी। फूलों की खुशबुओं के बीच मेहमान शाही मेहमान नवाजी का आनंद लिए थे।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/reliance-owner-mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-know-all-about-why-superstars-serve-food-in-anand-piramals-mil-nita-ambani-daughter-wedding/1597862/">मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने परोसा था खाना, जानिए क्यों</a> )
-
शादी में ज्यादातर हल्के रंग का प्रयोग हुआ था। सफेद चादरों में लिपटी मेज पर कैंडिल्स सजाई गई थीं।
-
दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ 40 मेहमान इटली गए थे। मेहमानों को व्हाइट क्रूज और छोटी शिप से लेक विला तक लाया गया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/isha-ambani-wedding-priyanka-nick-shahrukh-aishwarya-rai-also-danced-see-pictures-of-royal-wedding-picture/1743506/ "> ईशा अंबानी की शादी में प्रियंका-निक ही नहीं, शाहरुख-एश्वर्या ने भी लगाए थे ठुमके, देखिए रॉयल वेडिंग की तस्वीरें </a> )
-
ऊंचाई पर बने इस विला पर मेहमानों के स्वागत की खास व्यवस्था थी।
-
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कोंकणी और सिंधी रस्मों से पूरी हुई थी। (All Photos: Faridoon Shahryar and Social Media)