-
मोटापा आज के समय में एक बहुत बड़ी दिक्कत बना हुआ है। यह किसी एक खास एज ग्रुप तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों से लेकर व्यस्कों तक हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है।
-
भारत में भी लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मोटापे का एक कारण आपकी खराब लाइफस्टाइल भी हो सकती है।
-
अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे और अपनी आदतों को बदलना होगा।
-
अगर आपको देर रात खाने की आदत है तो आपको यह रूटीन बदलना होगा। दरअसल, रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कैलोरी बर्न करना मुश्किल हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
-
खाना खाने के तुरंत बाद भोजन पूरी तरह नहीं पचने से चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए सोने से 2-3 घंटे पहले आप भोजन कर सकते हैं।
-
अगर आप सोने से पहले दूध पीते हैं तो आपको बता दें कि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है। हालांकि, ये कैलोरी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसलिए आप सोने से 2-3 घंटे पहले दूध पी सकते हैं।
-
अगर आप सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको बता दें कि यह आपकी नींद को खराब कर सकता है। कम नींद के कारण शरीर के हार्मोन गड़बड़ा जाते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।
(Photos Source: Freepik, Pexels)
(यह भी पढ़ें: डिप्रेशन और सर्दी-जुकाम में बहुत फायदेमंद है डार्क चॉकलेट, इन 7 बीमारियों से दिलाती है राहत)