-
कई बार दांतों की गंदगी के चलते शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। पीले दांत खूबसूरती की चमक को भी कम कर देते हैं। किसी के सामने जब आप बात करते हैं तो उस दौरान दांतों का पीलापन आपके कॉन्फिडेंस को और भी कम कर देता है। (Photo: Unsplash)
-
दांतों का पीलापन हटाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। इसे आप घर पर भी साफ कर सकते हैं। कुछ देसी नुस्खे हैं जिनके जरिए आप दांतों की चमक वापस पा सकते हैं और पीलापन पूरी तरह से दूर हो सकता है। (Photo: Unsplash)
-
1- सेब का सिरका
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सेब का सिरका काफी असरकारी बताया गया है। एक ग्लास पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर सप्ताह में दो बार कुल्ला करने से दाग में कमी देखने को मिल सकती है। (Photo: Unsplash) -
2- केला
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए केले का छिलका भी काफी असरकारी बताया गया है। इसके लिए केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से दांतों पर 2-4 मिनट तक रगड़ने से कुछ दिनों में पीलापन दूर हो सकता है। दरअसल, केले के छिलके में मौजूद मिनरल्स दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
3- बेकिंग सोडा और नींबू
दांत अगर ज्यादा पीला हो गए हैं तो हफ्ते में 2-3 बार बेकिंग सोडा और नींबू जरूर ट्राई करें। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और टूथब्रश से दांतों पर हल्का-हल्का रगड़ें। इससे दाग हट सकते हैं और दांतों पर चांदी की तरह चमक आ सकती है। (Photo: Freepik) -
4- नारियल तेल
सुबह के वक्त खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल को मुंह में लेकर 10 से 15 मिनट तक घुमाएं इसके बाद थूक दें और फिर पानी से कुल्ला कर लें। दांतों को सफेद करने के साथ ही ये बैक्यीरिया को भी मारने में मदद कर सकता है। (Photo: Unsplash) -
5- स्ट्रॉबेरी और नमक
स्ट्रॉबेरी और नमक की भी मदद से दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं। इसके लिए एक स्ट्रॉबेरी को मैश कर चुटकी भर नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ें और फिर 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें। स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड पाया जाता है जो दांतों को सफेद करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
6- हल्दी
चुटकी भर हल्दी लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पोस्ट को दांतों पर लगा कर छोड़ दें और करीब 5 मिनट बाद ब्रश कर लें। हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों को नेचुरल रूप से चमकाने में मदद कर सकता है। (Photo: Unsplash) -
7- नीम
प्राचीन समय से ही लोग नीम का इस्तेमाल ओरल हेल्थ के लिए करते आ रहे हैं। नीम की टहनी से दातुन करने से प्राकृतिक रूप से दांतों की सफाई होने के साथ ही मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। (Photo: Unsplash) -
8- पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियों को पीसकर दांतों पर इसका पेस्ट लगाने से भी दाग से छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह में 2 से तीन बार इसका पेस्ट लगा सकते हैं। हालांकि, लगाने के 5 मिनट पर अच्छे से कुल्ला कर लें। (Photo: Freepik) -
9- दूध और दही
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए दूध और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों में से किसी एक को रुई की मदद से दांतों पर रगड़ें। इसमें मौजूद कैल्शियम और लैक्टिक एसिड दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik) -
10- नमक और सरसों का तेल
दांतों की सफाई के लिए नमक और सरसों का तेल काफी पुराना नुस्खा है। पीलापन दूर करने के लिए चुटकी भर नमक में 2-3 बूंदें सरसों का तेल मिला लें और इसे दांतों पर लगाकर मालिश करें। कुछ ही दिन में दांत चांदी की तर चमचमाने लग सकते हैं। (Photo: Freepik) हमेशा भरी रहती है नाक में गंदगी, अब उंगली डालकर नहीं ऐसे करें साफ
