-
कई बार ऐसा होता है कि कान में चींटी या फिर कीड़े घूस जाते हैं। ऐसे हालात में कान में दर्द भी होने लगता है। इसके चलते एलर्जी भी हो सकती है। (Photo: Freepik) Food For Liver In Monsoon: बारिश में लीवर को हेल्दी रखना है जरूरी, ये 5 पौष्टिक आहार रखते हैं दुरुस्त
-
इन कीड़ों को आसानी से नहीं निकाला जा सकता है जिसके चलते डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आजमाकर कान से कीड़े निकाल सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
नमक और पानी
कान में चींटी या फिर कोई कीड़ा जाने पर हलके गुनगुने पानी में नमक मिलाकर एक कॉटन पैड की मदद से कान में डालें। करीब 3 से 5 मिनट के बाद सिर को विपरीत दिशा में घुमाएं ताकी पानी बाहर निकल जाए। पानी के साथ कान में गया कीड़ा भी मरकर बाहर निकल सकता है। इससे दर्द और इन्फेक्शन से भी राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik) -
सरसों-जैतून का तेल
कान में कीड़ा या फिर चींटी जाने पर तुरंत सरसों या फिर जैतून का तेल को डाल लें। कुछ देर में कीड़ा बाहर निकल सकता है। (Photo: Freepik) -
उपाय
सरसों या फिर जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करके लें जितना आप सह सकते हैं। इसके बाद इस तेल को कॉटन की मदद से कान में डालें और विपरीत दिशा में सिर को झुका दें। इसके बाद कान को सीधी दिशा में घुमाएं। ऐसा करने से कीड़ा जल्दी बाहर निकल सकता है। (Photo: Freepik) -
नारियल तेल-लहसुन का रस
नारियल तेल और लहसुन का रस भी कान में गए कीड़े को बाहर निकालने और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) पीले हो गए हैं दांत तो घर पर अपनाएं ये 10 तरीके, चांदी की तरह आ जाएगी चमक -
उपाय
इसके लिए एक चम्मच हल्का गर्म नारियल तेल में आधा चम्मच लहसुन का रस मिला दें और डॉपर की मदद से कान में डालें। इसके बाद कान को विपरीत दिशा में कुछ देर के लिए झुकाएं और फिर वापस सीधी दिशा में झुका दें। इससे कीड़ा आसानी से बाहर निकल सकता है। (Photo: unsplash) -
कपूर और पानी
कान में गए कीड़े को बाहर निकालने में कपूर का पानी काफी कारगर नुस्खा बताया जाता है। इससे कुछ ही देर में मक्खी, चींटी या फिर अन्य कीड़े बाहर निकल सकते हैं। (Photo: Mangalam Camphor/FB) -
उपाय
इसके लिए एक कपूर की टिक्की को पीसकर पाउडर बना लें और उसमें दो चम्मच पानी डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को कान में डालकर विपरीत दिशा में झुकाकर दें। कुछ देर बाद सीधी दिशा में करके कॉटन की मदद से साफ कर लें। इससे राहत मिल सकता है। (Photo: Pexels) -
प्याज का रस
कान में मक्खी, चींटी या फिर बरसाती कीड़ा चले जाने पर प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। कीड़े के साथ ही प्याज का रस कान की अन्य गंदगी का भी साफ करने में कारगर हो सकता है। (Photo: Freepik) -
उपाय
इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस को गुनगुना कर लें और कान में डाल लें। फिर उल्टी दिशा में कुछ देर के लिए झुकाएं। फिर जिस तरफ कीड़ा घुसा है उधर की ओर झुकाएं। ऐसा करने से प्यास का रस बाहर निकल आएगा और साथ ही कीड़ा भी मरकर बाहर निकल सकता है। ये कान दर्द में भी प्रभावी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इंटरनेट के आधार पर है जनसत्ता. कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। (Photo: Freepik) हमेशा भरी रहती है नाक में गंदगी, अब उंगली डालकर नहीं ऐसे करें साफ
