-
होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है और इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल फेंक कर होली मनाते हैं। (Photo: Pexels)
-
होली के दिन तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। कई पकवानों को बनाने में मावा का भी इस्तेमाल होता है। (Photo: Freepik)
-
मावा की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अक्सर होली के मौके पर नकली खोया बेचा जाने लगता है। (Photo: Freepik)
-
ऐसे में यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आसानी से पता कर सकते हैं कि मावा मिलावटी है या फिर असली। (Photo: Indian Express)
-
1. तरीका
मावा की छोटी सी गोली बनाकर हथेली पर रख लें। अगर ये चिलकी और पूरी तरह गोल न बने, टूटने लगे और उसमें दरार पड़ रहा है तो ये मावा मिलावटी है। (Photo: Freepik) -
2. तरीका
मावा की शुद्धता की जांच उंगलियों पर लेकर रगड़ कर के भी कर सकते हैं। रगड़ने पर अगर मावा रबड़ जैसा महसूस हो रहा है और केमिकल जैसी महक आ रही है तो ये मिलावटी है। शुद्ध मावा दानेदार और चिकना होता है। (Photo: Pinterest) -
3. तरीका
मिलावटी या नकली मावे में से कोई महक या सुगंध नहीं आती है। वहीं, असली मावे में से दूध की खुशबू आती है। (Photo: Pinterest) -
4.तरीका
थोड़े से मावा को मुंह में रखें और अगर इसका स्वाद फीका या फिर कड़वा है तो ये मिलावटी हो सकता है। (Photo: Pinterest) -
5-तरीका
एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा सा आयोडीन और एक-दो चम्मच मावा डाल दें। अगर इसका रंग नीला नजर आता है तो आपका मावा मिलावटी हो सकता है। (Photo: Pinterest) -
6. तरीका
मिलावटी मावा 6 से 7 दिनों तक खराब नहीं होता है जबकि शुद्ध मावा 24 घंटे तक ठीक रहता है इसके बाद खराब होने लगता है। (Photo: Pinterest) -
7. तरीका
असली मावे की पहचान करने के लिए थोड़ा सा मावा लेकर मुंह में रखें अगर ये घुल जाता है तो असली है। नकली मावा मुंह में चिपकने लगता है। (Photo: Pinterest) Holi 2025: घर पर आसानी से लगाएं ये यूनिक डिजाइन, होली पर मेहंदी के रंग से खूब रचेंगे हाथ
