-
गर्मी के मौसम में लोग कूलर का इस्तेमाल खूब करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनी भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कितने दिन में कूलर का पानी बदल देना चाहिए और कौन-कौन सी सावधानियां बरतें: (Photo: Indian Express)
-
कितने दिन में बदलें पानी
कूलर का पानी हर 2 से 3 दिन में बदल देना चाहिए। वहीं, बहुत ज्यादा गर्मी होने पर अगर कूलर दिनभर चलाते हैं तो रोजाना इसके पानी बदलना चाहिए और साथ ही टंकी को भी साफ कर देना चाहिए। (Photo: Amazon India) -
नहीं बदला पानी तो क्या होगा
अगर कलर का पानी समय-समय पर नहीं बदलते हैं तो इसमें बैक्टीरिया और फफूंदी पनप सकते हैं। जिसके चलते एलर्जी और सांस की समस्या भी हो सकती है। (Photo: Unsplash) -
काफी दिन तक अगर कूलर का पानी नहीं बदले तो इसमें गंदी बदबू आने लगती है। इसके साथ ही इसमें मच्छर अंडे दे सकते हैं जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता है। (Photo: Amazon India)
-
बरतें ये सावधानियां
1- सिर्फ कूलर का पानी बदलने से काम नहीं चलेगा। इसके टंकी की भी सफाई बेहद जरूरी है। हफ्ते में एक बार टंकी की सफाई जरूर करें। इसके साथ ही पंप और पैड्स को भी अच्छे से साफ करते रहें। (Photo: Indian Express) -
2- घर पर बनाएं एंटी-बैक्टीरियल लिक्रिवड
कूलर की सफाई करने के बाद इसमें एंटी बैक्टीरियल सॉल्यूशन का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए लेकिन आप नीम के पत्ते और फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
3- कवर लगाएं
जब कूलर का इस्तेमाल न हो तो इसे कवर कर दें या फिर मच्छरदानी लगा दें खासकर रात के समय ताकि इसपर मच्छन न पनपें। (Photo: Unsplash) -
4- वेंटिलेशन
कूलर को ऐसे जगह पर रखें जहां हवा का साही वेंटिलेशन हो। खुली खिड़की या दरवाज़ों के रखने से हवा का बहवा सही रहता है। (Photo: Indian Express) -
5- जमीन से ऊपर रखें
कूलर को हमेशा जमीन से थोड़ा ऊपर रखना चाहिए। इससे पानी जल्दी खराब नहीं होता है और सफाई करने में आसानी होती है। (Photo: Amazon India) गर्मी में बिना AC-कूलर के घर को इन 9 नेचुरल तरीके से रखें ठंडा
