• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. how much does kumar vishwas charge for 15 20 minutes do you know from which book the idea of building a house came

कुमार विश्वास और उनकी पत्नी के नाम है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, किस किताब को पढ़कर आया था घर बनाने आइडिया?

Kumar Vishwas and his wife Property: देश के मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। आज इतना अमीर होने के बाद भी वो जमीन से जुड़े हुए हैं। जिस घर में वो रहते हैं उसको बनाने का ख्याल उन्हें एक किताब को पढ़ने के बाद आया था।

By: Vivek Yadav
Updated: September 9, 2024 14:17 IST
हमें फॉलो करें
  • Kumar Vishwas Threat
    1/9

    जान से मारने की धमकी
    देश के मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें सिंगापुर में राम कथा करने के दौरान मिली। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कुमार विश्वास के बारे में कुछ बातें: (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 2/9

    लाखों में करते हैं चार्ज
    कुमार विश्वास देश के साथ ही दुनियाभर में कविता और कथा कहने के लिए जाते हैं। एक कवि सम्मेलन और कथा के लिए वो लाखों में चार्ज करते हैं। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 3/9

    हर साल कितना कमाते हैं?
    साल 2014 के हुए लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास ने जो अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था उसमें उन्होंने अपनी कुल नेट वर्थ 3,82,00,805 रुपये थी। हालांकि, इतने सालों में उनकी सपंत्ति में और भी ज्यादा इजाफा हुआ होगा। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 4/9

    घर में है लाखों का सोना
    myneta.info वेबसाइट के अनुसार कुमार विश्वास के घर में 26 लाख रुपये की ज्वेलरी है। कुमार विश्वास और उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 94 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है जिसमें कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि और आवासीय मकान शामिल है। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 5/9

    घर की खासियत
    कुमार विश्वास जिस घर में रहते हैं उसको बनाने के लिए आज के जमाने का तकनीक नहीं बल्कि पारंपरिक भारतीय शैली में बनाया गया है। जहां उनका घर है वहां एक जमीन का भी बड़ा हिस्सा है जिसमें वो खेती करते हैं। उनका ये घर गाजियाबाद के नजदीक पिलखुवा में स्थित है जिसे उन्होंने ‘केवी कुटीर’ (KV Kutir) नाम दिया है। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 6/9

    इन चीजों को मिलाकर बना है घर
    कुमार विश्वास ने अपने घर की दीवार पर सीमेंट का नहीं बल्कि वैदिक प्लास्टर का इस्तेमाल किया है। यह प्लास्टर पीली मिट्टी, बालू, गोबर, अनुपयुक्त दलहनों की चूरी, चूना व लसलसे पेड़ों (आंवला, लसौडे, गूलर शीशम आदि) के अवशेष मिलाकर तैयार किया जाता है। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 7/9

    वैदिक काल का टेक्नोलॉजी
    सबसे बड़ी बात यह की कुमार विश्वास का यह घर एंटी बैक्टीरियल और तापमान नियंत्रक है। भीषण गर्मी के मौसम में भी इस घर का तापमान ठंडा रहता है। कुमार विश्वास ने बताया था कि उन्होंने हमारे पूर्वजों की वास्तुकला को पुनर्जीवित किया है। बता दें कि पुराने जमाने में इसी तरह घर बनाए जाते थे। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 8/9

    कैसे आया था आइडिया
    कुमार विश्वास को इस घर को बनाने का आइडिया एक किताब से आया था। काफी समय पहले उन्होंने भारतीय वास्तुकला पर ई.बी. हॉवेल की एक किताब पढ़ी थी। जिसमें इस तरह के भारतीय घरों का जिक्र किया गया था। इसके बाद से ही उन्होंने सोच लिया था कि जब भी वो घर बनवाएंगे वो इसी पुरानी शैली पर बनवाएंगे। (Dr. Kumar Vishwas/FB)

  • 9/9

    घर में क्या-क्या है?
    कुमार विश्वास के इस घर में एक बड़ी लाइब्रेरी और रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है जहां वो वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। केवी कुटीर के सामने एक बड़ा सा तालाब है जिसमें बतख से लेकर मछलियां तक हैं। वहीं, यहां कुमार विश्वास पशुपालन और खेती भी करते हैं। वो कई तरह के ऑर्गेनिक फल, सब्जियां और औषधीय पेड़-पौधे उगाते हैं। (Dr. Kumar Vishwas/FB) (यह भी पढ़ें: अमेरिकियों को पसंद है ये 2 एडल्ट साइट, अगस्त 2024 में इन 10 वेबसाइटों को सबसे अधिक किया गया सर्च)

TOPICS
Kumar Vishwas
kumar vishwas poem
kumar vishwas poetry
kumar vishwas shayari
National News
+ 1 More
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
मुकेश भारद्वाज का कॉलम बेबाक बोल: बिहार
कोडीन सिरप गिरोह को लेकर अखिलेश यादव और बृजेश पाठक के बीच छिड़ी जुबानी जंग
वाशिंगटन सुंदर होंगे बाहर, इस खिलाड़ी की होगी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री
नेशनल हेराल्ड मामले में क्या ईडी का ये कदम सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ाएगा?
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
12 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
12 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
13 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US