• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. how many types of saag in winter know their names and benefits

पालक-बथुआ के अलावा सर्दियों में कौन-कौन से साग मिलते हैं, नाम भी पता है? जानें इसके फायदे

How many types of Saag are available in winter: सर्दियों के मौसम में साग भी खूब मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कितने तरह के होते हैं और इनके या फायदे हैं?

By: Vivek Yadav
Updated: November 27, 2024 15:16 IST
हमें फॉलो करें
  • Saag in Winters
    1/10

    सर्दियों की मौसम ने दस्तक दे दिया और इस सीजन में कई सारे खाने की चीजें भी मार्केट में खूब मिलती है जिसमें साग भी है। सर्दी के मौसम में बाजार में कई तरह के साग मिलते हैं जिसमें मेथी, सरसों, बथुआ आदि। लेकिन इसके अलावा भी कई और साग हैं जो इस मौसम में खूब मिलते हैं और इनके सेवन से कई सारी समस्याओं से निजात मिल सकता है। (Photo: Indian Express)

  • 2/10

    सर्दियों के मौसम में मुख्य रूप से 8 तरह के साग लोग खूब खाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से साग हैं ये और इनके पोषक तत्व और फायदे क्या हैं? (Photo: Indian Express)

  • 3/10

    सरसों का साग
    मक्के दी रोटी सरसों दा साग तो हर किसी ने सुना होगा लेकिन इसके फायदे के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। सरसों के साग में विटामिन्स, फाइबर, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ ही सीजनल इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। साथ ही सरसों का साग, हार्ट पेशेंट, कब्ज और डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है। (Photo: Pexels)

  • 4/10

    चौलाई का साग
    लाल रंग के पत्तों वाला चौलाई के साग में सोडिमन, विटामिन ए,सी, ई, फॉलिक एसिड और सोडियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इम्यूनिटी के साथ ही ये आंखों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। लाल रंग के साथ ही इसके पत्ते हरे और बैंगनी रंग के भी होते हैं। (Photo: Pexels)

  • 5/10

    बथुआ का साग
    सर्दियों में बथुआ का साग भी खूब पाया जाता है इसमें अच्छी मात्रा में जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो खून को साफ करने के साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद है। (Photo: Pexels) इसी के साथ ये भी जान लीजिए की 40 के बाद कैसी डाइट होनी चाहिए और किन चीजों को जरूर करना चाहिए?

  • 6/10

    मेथी का साग
    सर्दियों के मौसम में मेथी का साग लोग बड़े चाव से खाते हैं। कम कैलोरी, एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मेथी के साग के सेवन से कई सारी समस्याओं से निजात मिल सकता है। (Photo: Indian Express)

  • 7/10

    पालक का साग
    पालक का साग लगभग हर किसी ने खाया होगा। ये आयरन का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार होने के साथ ही शरीर से आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये हड्डियों के लिए भी बेहद लाभकारी बताया गया है। (Photo: Pexels)

  • 8/10

    सहजन का साग
    विटामिन, प्रोटीन, अमीनो एसिड और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर सहजन के साग के सेवन से एनीमिया, डायबिटीज, अर्थराइटिस, हार्ट, लिवर, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिल सकता है। (Photo: Pexels)

  • 9/10

    पुई साग
    पुई साग को अंग्रेजी में मालाबार स्पिनच कहा जाता है। इसके पत्ते काफी हद तक पालक जैसे दिखते हैं। सर्दियों के मौसम में इसका भी खूब सेवन किया जाता है। ये आंखों, तनाव, हार्ट, त्वचा से लेकर पेट तक की समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Indian Express)

  • 10/10

    अरबी का साह
    अरबी का साग भी लोग खूब खाते हैं। इसके सेवन से मोतियाबिंद के होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है। (Photo: Pexels) सर्दियों में अदरक की भी चाय खूब पी जाती है लेकिन यहां जान लीजिए की इसके क्या-क्या फायदे हैं?

TOPICS
health awareness
Lifestyle
अपडेट
रोहित शर्मा बने नंबर 1, वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इतने 6 उनके नाम; टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
The Raja Saab Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, रविवार को किया इतना कलेक्शन
कस्टमर ने सेलिब्रेट किया डिलीवरी एजेंट का जन्मदिन, जिस केक की डिलीवरी करने गया उसे ही काटकर रह गया हैरान, देखें Viral Video
घर पर बनाएं चटपटी अरबी मसाला, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Delhi-NCR Weather: दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
जनसत्ता संपादकीय: लापरवाही की ‘ओवरलोडिंग’ बन रही मुसीबत, कब तक खाई में गिरती रहेगी जिंदगी?
भारत को लगा झटके पर झटका, ऋषभ पंत के बाद अब ये दिग्गज ऑलराउंडर वनडे सीरीज से हुआ बाहर
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
जनसत्ता संपादकीय: क्या भारत पर जानबूझकर दबाव बना रहा अमेरिका? ट्रेड डील को लेकर तनाव के चलते उठ रहे सवाल
National Youth Day 2026 Wishes: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इन खास संदेशों के जरिए दें राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
अमेरिका से तेल-हथियार-टेक्नोलॉजी, भारत से IT-दवाइयां: कौन किस पर निर्भर है? 500% टैरिफ लगा तो क्या-क्या ठप पड़ेगा?
Tarot Horoscope 12 January 2026: आज बन रहा है शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आय में जबरदस्त वृद्धि के योग, जानिए टैरो राशिफल
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
3 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
3 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
3 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US