-
भूरे रंग का खजूर दिखने में सिर्फ छोटा होता है लेकिन इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस छोटे से खजूर के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन में कितना खजूर खा सकते हैं? इसके साथ ही किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे हैं? आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)
-
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर
डायरिया: जो डायरिया के समस्या से परेशान हैं उन्हें खजूर के सेवन से बचना चाहिए। इसमें लैग्जेटिव इफेक्ट होता है जो इस समस्या को बढ़ा सकता है। (Photo: Freepik) -
किडनी: जिन्हें किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए। इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। (Photo: Freepik)
-
वजन: जो लोग मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को भी खजूर के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कैलोरी काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है जिसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। (Photo: Pexels)
-
एलर्जी: जिन्हें एलर्जी की समस्या है उन्हें भी खजूर के सेवन से बचना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में फ्रुक्टोज पाया जाता है जो इस समस्या को बढ़ा सकता है। (Photo: Pexels)
-
कब्ज: जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें भी खजूर के सेवन से बचना चाहिए। (Photo: Freepik) (मेथी का सेवन लोग वेट लॉस में खूब कर रहे हैं लेकिन इसके खाने का सही तरीका पता होना जरूरी है वरना इसका शरीर पर असर बुरा पड़ सकता है। लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
-
एक दिन में कितना खा सकते हैं खजूर
कई रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआत में 2 खजूर खाना चाहिए। इसके अलावा जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं वो हर रोज 4 खजूर खा सकते हैं। इससे अधिक खजूर का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है। (Photo: Pexels) -
खजूर के फायदे
कोलेस्ट्रॉल: खजूर का सेवन हार्ट से जुड़ी समस्याओं में काफी लाभकारी है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके साथ ही हाई बीपी को भी कंट्रोल करने के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद बताया गया है। (Photo: Freepik) -
कमजोरी: खजूर के सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। जो लोग जल्दी थक जाते हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही खजूर हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। (Photo: Pexels)
-
मस्तिष्क: खजूर के सेवन ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है साथ ही याददाश्त बढ़ती है। इसके साथ ही बुढ़ापे में होने वाली मस्तिष्क संबंधित समस्याओं में भी खजूर का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Freepik)
-
एनीमिया: खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है जिसके सेवन से खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
वजन बढ़ाने: खजूर में अच्छी मात्रा में कैलोरी पाया जाता है जिसके सेवन से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इसका सेवन इम्यूनिटी, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। (Photo: Freepik) (धूप को विटामिन डी का मुख्य स्रोत माना जाता है। लेकिन इन 7 फूड्स में भी विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)