-
पानी शरीर को न सिर्फ हाइड्रेट रखता है बल्कि विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। शरीर में 60 से 70 प्रतिशत पानी का हिस्सा होता है। शरीर में जब पानी पहुंचता है तो पहली बूंद से ही अवशोषण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। (Photo: Pexels)
-
पानी की पहली घूंट से लेकर शरीर की कोशिकाओं तक इसके पहुंचने की प्रक्रिया वैज्ञानिक रूप से काफी रोचक है। आइए जानते हैं शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कितनी देर में पानी पहुंचता है। (Photo: Pexels)
-
सबसे पहले किस हिस्से पर पहुंचता है पानी
जब पानी पीते हैं तो यह सबसे पहले पाचन तंत्र में पहुंचता है फिर आगे बढ़ता है। पानी का अवशोषण मुख्य रूप से आंतों में होता है। एक रिसर्च (Springer) के अनुसार पानी पीने के 5 मिनट के अंदर ही उसका कुछ हिस्सा खून में दिखाई देता है। (Photo: Pexels) -
कितने देर में अवशोषित होता है पानी
आधा पानी लगभग 11–13 मिनट में अवशोषित हो जाता है। जितना पानी पीते हैं उसे पूरे शरीर में फैलने के लिए लगभग 75–120 मिनट का समय लगता है। वहीं, खाली पेट पिया गया सादा पानी सबसे जल्दी अवशोषित होता है। जबकि शक्कर वाले या मिनरल से भरपूर पानी को प्रोसेस करने में शरीर को अधिक समय लगता है। (Photo: Pexels) चर्बी घटाने के लिए लौकी का जूस पीना चाहिए या नहीं? कब और कितना पिएं -
शरीर में कैसे घूमता है पानी
पानी खून में जाने के बाद शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलना शुरू करता है। हमारे शरीर का लगभग 60–70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है, इसलिए यह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है। (Photo: Pexels) -
खून में कितनी देर में पहुंचता है
जब पानी पीते हैं तो उसके 15 मिनट में पानी खून में पहुंच जाता है। फिर 1–2 घंटे के अंदर पानी शरीर के ऊतकों और कोशिकाओं में समान रूप से फैल जाता है। शरीर की कोशिकाएं धीरे-धीरे अगले दो घंटे तक पानी सोखती रहती हैं। (Photo: Pexels) -
कोशिकाएं कब तक पूरी तरह हाइड्रेट होती हैं?
कोशिकाओं तक पानी पहुंचने के लिए aquaporins नाम के छोटे प्रोटीन चैनल मदद करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार लाल रक्त कोशिकाएं तुरंत हाइड्रेट होती हैं। (Photo: Pexels) -
दिमाग, लिवर और किडनी में कितने देर में पहुंचता है
पानी को दिमाग, लिवर और किडनी तक पहुंचने में 30 से 60 मिनट का समय लगता है। वहीं, मांसपेशियों और त्वचा में पहुंचने में इसे 1 से 2 घंटे का समय लगता है। बता दें कि, हाइड्रेशन एक धीमी प्रक्रिया है। (Photo: Freepik) -
शरीर में कितने दिनों तक रहता है पानी
शरीर में पानी कभी स्थिर नहीं रहता। यह लगातार उपयोग, अवशोषण और पुनः पूर्ति की प्रक्रिया में रहता है। इस रिसर्च के अनुसार शरीर में मौजूद पानी का पूरा संग्रह लगभग हर 50 दिनों में बदल जाता है। हर दिन शरीर लगभग 4–5 लीटर पानी एक्सचेंज करता है। इसी के चलते नियमित रूप से 4-5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। (Photo: Freepik) -
किन अंगों से निकलता है पानी
पानी शरीर से पेशाब, पसीने, सांस लेने और मल के रास्ते बाहर निकलता है। इसलिए एक बार अधिक पानी पीने के बजाय दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पीने की सलाह दी जाती है। (Photo: Pexels) -
हाइड्रेशन का समय
पानी पीने के करीब पांच मिनट बाद शरीर में हाइड्रेशन शुरू हो जाता है। पूरा हाइड्रेशन होने में 1–2 घंटे का समय लगता है। शरीर सादा पानी सबसे जल्दी हाइड्रेट करता है। हाइड्रेशन की प्रक्रिया दिनभर चलती रहती है। (Photo: Pexels) रेनबो डाइट क्या है? फायदे और कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए