-
आयुर्वेद में नीम को औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई गुण होते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। (Photo: Pinterest)
-
आज के समय में चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक्स और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स स्किन को कई बार नुकसान पहुंचाते हैं। (Photo: Pinterest)
-
ऐसे में आप दादी-नानी के पुराने नुस्खे यानी नीम के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं। नीम के पत्तों से बना फेस पैक न केवल त्वचा को गहराई से साफ करता है, बल्कि स्किन की कई समस्याओं को भी अंदर से ठीक करता है। (Photo: Pinterest)
-
चेहरे पर नीम के फेस पैक लगाने के कई फायदे हैं। यह पिंपल्स और एक्ने में राहत देता है और त्वचा की गहराई से सफाई करता है। (Photo: Pinterest) नवरात्रि के 9 दिन और नौ रंग… यहां जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए
-
इसे लगाने से स्किन टोन में निखार आता है। यह ऑयली स्किन को नियंत्रित करता है और दाग-धब्बों को कम करता है। (Photo: Pinterest)
-
नीम फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले 10 से 15 ताजे नीम के पत्तों को धोकर अच्छे से साफ कर लें। अब इन पत्तों को आधा कप पानी में 5-7 मिनट तक उबालें। (Photo: Pinterest) चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? घर पर ही इस तरह बनाएं चुकंदर का सीरम
-
ठंडा होने के बाद इन पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चुटकी हल्दी मिला लें। (Photo: Pinterest)
-
आप इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं ताकि फेस पैक में नमी बनी रहे। (Photo: Pinterest)
-
अब इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और उसके बाद माइल्ड मॉइस्चराइजर लगा लें। (Photo: Pinterest)
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।