• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. holi 2025 special 8 festive foods that add flavor to the celebration

Holi 2025: रंगों के साथ स्वाद का तड़का! होली पर जरूर बनाएं ये 8 खास व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

Holi Traditional Foods: होली रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का भी पर्व है। इस खास मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं वे 8 पारंपरिक व्यंजन, जिनका स्वाद होली के मजे को और बढ़ा देता है।

By: Archana Keshri
March 9, 2025 11:44 IST
हमें फॉलो करें
  • Holi
    1/9

    होली सिर्फ रंगों और खुशियों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार है। इस मौके पर बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजन त्योहार के उत्साह को बढ़ा देते हैं। चाहे मीठा हो या नमकीन, होली के खास पकवानों का स्वाद लिए बिना इस त्योहार का आनंद अधूरा लगता है। तो आइए जानते हैं वे 8 पारंपरिक व्यंजन जो होली के मजे को दोगुना कर देंगे। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    गुझिया
    गुझिया होली का सबसे लोकप्रिय मिठाई है। यह एक प्रकार का मीठा समोसा होता है, जिसे मैदा से बनाया जाता है और इसमें खोया, नारियल, सूखे मेवे और चीनी भरी जाती है। इसे डीप फ्राई करने के बाद चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/9

    मालपुआ
    मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय पैनकेक है, जिसे आटे, दूध और चीनी के घोल से बनाया जाता है और फिर इसे घी में तला जाता है। इसके बाद इसे चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है। कई जगहों पर इसे रबड़ी के साथ भी परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    दही वड़ा
    होली पर कुछ चटपटा खाने का भी मजा होता है और दही वड़ा इस त्योहार के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्नैक है। उरद दाल से बने नरम वड़ों को फेंटे हुए दही में डुबोया जाता है और ऊपर से इमली और पुदीने की चटनी डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/9

    कचौरी
    कचौरी होली की एक और लोकप्रिय नमकीन डिश है। यह एक कुरकुरी और मसालेदार डिश होती है, जिसमें मूंग दाल, उड़द दाल या मटर का भरावन भरा जाता है। इसे गरमा-गरम आलू की सब्जी या हरी चटनी के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी निखर जाता है। (Photo Source: Freepik)

  • 6/9

    पकौड़े
    बारिश हो या होली, पकौड़े हर मौके पर स्वाद का तड़का लगा देते हैं। बेसन के घोल में आलू, पनीर, प्याज या हरी मिर्च को डुबोकर गरम तेल में तला जाता है। इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसने पर इनका मजा दोगुना हो जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    पापड़ी चाट
    पापड़ी चाट एक स्वादिष्ट और चटपटी डिश होती है, जिसमें कुरकुरी पापड़ी, उबले आलू, चने, दही और विभिन्न तरह की चटनियों का मेल होता है। इसे मसालों से सजाकर परोसा जाता है, जो इसे और भी लाजवाब बना देता है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    पुरण पोली
    महाराष्ट्र में होली पर पुरण पोली बनाने की परंपरा है। यह एक मीठी रोटी होती है, जिसे चने की दाल, गुड़, इलायची और जायफल भरकर बनाया जाता है। घी में डूबी हुई यह रोटी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और त्योहार के मौके पर खास आनंद देती है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    ठंडाई
    होली के त्योहार पर ठंडाई पीना एक परंपरा है। यह एक खास पेय होता है, जिसे दूध, बादाम, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और गुलाब जल मिलाकर बनाया जाता है। इसमें भांग मिलाने का भी रिवाज है, जिससे यह और भी मजेदार बन जाता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: गुड़ और मखाना एक साथ खाने से क्या होता है?)

TOPICS
Delicious food
Food
food news
happy holi
Holi 2025
holi celebration
Holi Celebrations
Holi festival
+ 4 More
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज हुई तेजी के साथ शुरुआत , Sensex 80904 पर खुला, Nifty 24800 के ऊपर
  • ‘सलमान बदतमीज, गंदा इंसान हैं’, ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने अभिनेता को बताया गुंडा, बोले- पिछले 25 सालों से… | EXCLUSIVE
  • क्या टीएमसी नेता ने की रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर जलाने की कोशिश? बीजेपी ने लगाया आरोप
  • नरेंद्र मोदी: भूपेन दा… भारत के रत्न
  • होठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य, ऐसे होंठ वाले लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, खूब कमाते हैं धन-दौलत
  • संपादकीय: अधिकारी क्यों नहीं होते सजग और संवेदनशील? लापरवाही की वजह से तीन वर्ष के बच्चे की हो गई मौत
  • Bihar Election 2025: बिहार में सीट बंटवारे पर फंसा पेच, NDA के अंदर खींचतान जारी
  • Box Office Report: तीसरे दिन भी नहीं चला ‘द बंगाल फाइल्स’ का जादू, रविवार को कुछ ऐसा रहा टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ का हाल
  • Aaj Ka Ank Jyotish 8 September 2025: मूलांक 1 से 9 वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक अंक राशिफल
  • EXCLUSIVE: ‘हम हार नहीं मान सकते’, पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए आगे आईं महिलाएं
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US