-
सनातन धर्म में हरतालिका जीत का बेहद ही खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को मनाया जाएगा। हरतालिका तीज व्रत करने के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद ही जरूर है। आइए जानते हैं कौन-कौन से नियम हैं: (Indian Express)
-
1- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक बार हरतालिका तीज का व्रत रख लेने के बाद जीवन में भूलकर भी व्रत नहीं तोड़ना चाहिए। (Indian Express)
-
2- व्रत के दौरान महिलाओं को गलती से भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्रत अधूरा माना जाता है। (Freepik)
-
3- हरतालिका तीज के दौरान महिलाओं को अपने मन में किसी तरह का गलत विचार नहीं लाना चाहिए। किसी के प्रति गलत भावना न रखें और किसी को भला बुरा भी नहीं कहना चाहिए। (Indian Express)
-
4- ये व्रत निर्जला रखा जाता है। इस दिन महिलाएं एक बूंद भी जल नहीं पी सकती हैं। अगर किसी महिला ने एक बूंद भी पानी पी लिया तो ये व्रत खंडित हो जाता है। (Freepik)
-
5- मान्यताओं के अनुसार व्रत रखने वाली महिलाओं को रात में सोने के बजाय जागरण करते हुए भगवान शिव की कथा सुननी चाहिए। उनके स्रोत का पाठ करना चाहिए। (Indian Express)
-
6- इस दिन महिलाओं को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। साथ ही काले रंग की चूड़ियां या कोई अन्य श्रृंगार का सामान न पहने। (Freepik)
-
7- हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को बड़े बुजुर्गों को भूलकर भी अपमानित नहीं करना चाहिए। (Indian Express)
