-
सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है। (Madhuri Dixit – Nene/FB)
-
हरियाली तीज के दिन हरे रंग का काफी खास महत्व है। ऐसे में अगर हरियाली तीज के दिन आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां दिए गए कुछ लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। (Madhuri Dixit – Nene/FB)
-
हरियाली तीज के दिन कृति सेनन के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बेहद ही खूबसूरत लगेंगी। (Kriti Sanon/FB)
-
साउथ की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक रश्मिका मंदाना इस स्टाइलिश साड़ी में कमाल की लग रही हैं। हरियाली तीज के दिन गॉर्जियस दिखने के लिए ये लुक कैरी कर सकती हैं। (Rashmika Mandanna/Insta)
-
विद्या बालन का ये साड़ी लुक भी इस दिन ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ हरी चुड़ियां और ज्वेलरी मैचिंग कर सकती हैं। (Vidya Balan/FB)
-
हरियाली तीज पर अलग दिखने के लिए माधुरी दीक्षित के इस लहंगे को पहन सकती हैं। (Madhuri Dixit – Nene/FB)
-
काजोल का ये लुक भी आप पर खूब जचेगा। (Kajol/FB)
-
शॉर्ट कुर्ती के साथ सरारा और दुपट्टे में सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हरियाली तीज पर इस लुक में आप भी किसी अप्सरा सी कम खूबसूरत नहीं लगेंगी। (Sonakshi Sinha/FB)
-
माधुरी दीक्षित के इस स्टाइलिश आउटफिट को भी हरियाली तीज पर ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स मैचिंग किया है। (Madhuri Dixit – Nene/FB)
