-
इस धरती पर विभिन्न प्रकार के जानवर पाए जाते हैं। इनके प्रजातियों की अनुमानित संख्या 7.7 मिलियन यानी 77 लाख से भी अधिक है। कई ऐसी भी जानवरों की प्रजातियां हैं सालों पहले ही विलुप्त हो गई और इसके कगार पर हैं। (Photo: Pexels) सिर्फ ठंड के मौसम में नजर आते हैं ये पांच जानवर? बेहद खूबसूरत होते हैं
-
इस बीच कई ऐसे जानवर भी जो विलुप्त होने के बाद भी देखे गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से जानवर हैं जो फिर से देख गए हैं। (Photo: Pexels)
-
रेड काइट
रेड काइट का मूल निवास स्थान ब्रिटेन था और 1800 के दशक के आखिर तक यह प्रजाति लगभग गायब हो चुकी थी। लेकिन तीन दशक पहले रीइंट्रोडक्शन प्रोग्राम शुरू किया गया जिसके तहत स्पेन और जर्मनी से लाए गए पक्षियों को ब्रिटेन के चिल्टर्न्स में छोड़ा गया। इस प्रोग्राम और लोक प्रोजेक्ट के चलते यह पक्षी ब्रिटेन में सबसे तेजी से बढ़ती प्रजातियों में शामिल हो गया। इसके साथ ही इसे वहां के कई इलाकों में आसान से देखा जा सकता है। (Photo: Pexels) -
चेकर्ड स्किपर तितली
इंग्लैंड में 1976 में चेकर्ड स्किपर तितली लगभग विलुप्त हो चुकी थी लेकिन अब इसे फिर से देखा जा सकता है। दरअसल, वैज्ञानिकों और कंजर्वेशन टीमों की मेहनत के चलते अब नॉर्थैम्पटनशायर के फाइनशेड वुड में 350 से ज्यादा तितलियां हैं। इन तितलियों को बेल्जियम से लाया गया था। (Photo: Pexels) ये हैं धरती के 10 सबसे खुशहाल जानवर -
अरेबियन ओरिक्स
अरेबियन ओरिक्स भी 1960 के दशक में खत्म हो चुके थे। जलवायु परिवर्तन, शिकार और सूखा के चलते ये विलुप्त हो गए थे। हालांकि, 1962 में बचे हुए कुछ ओरिक्स को इकट्ठा कर एक खास ब्रीडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया। अब यह दुनिया भर के जू में देखी जाती हैं। अब 1200 से अधिक ओरिक्स जंगलों में फिर से नजर आ रहे हैं और 6 हजार से अधिक सुरक्षित जगहों पर रखे गए हैं। (Photo: Pexels) -
मोआ
न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला विशाल पक्षी मोआ 600 वर्ष पहले खत्म हो चुका था। इसका सबसे बड़ा कारण शिकार था। वर्तमान समय में वैज्ञानिक इसके डीएनए के जरिए इसे फिर से जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर परीक्षण सफल रहा तो इन्हें एक बार फिर से न्यूजीलैंड की धरती पर देखा जाएगा। (Photo: Freepik) -
स्पिक्स मैकॉ
तोते जैसा दिखने वाला नीले रंग का स्पिक्स मैकॉ ब्राजील के जंगलों में पाए जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे ये विलुप्त होने लगे। कुछ साल पहले तक ब्राजील के कैप्टीवीटी में सिर्फ 20 पक्षी बचे थे। हालांकि, अब इनकी संख्या बढ़ने लगी है और फिर से जंगलों में नजर आने लगे हैं। (Photo: Freepik) धरती का सबसे दुखी जानवर कौन सा है? जरूर सुना होगा नाम लेकिन पता नहीं होगा