-
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों में वैसे तो तमाम चीजें करते हैं, लेकिन कुछ चीजें या उनके कपड़ों का उनके चाहने वालों का दिल अटक जाता है। यही कारण है कि अपने चहेते कलाकारों की चीजों को पाने के लिए फैंस कोई भी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं। यहां आपको देव आनंद (Dev Anand) से लेकर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और आमिर खान (aamir Khan) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के उन समानों का जिक्र करेंगे, जिनकी नीलामी पर उनके फैंस ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
-
फिल्म उमराव जान में फारुख शेख ने फिरोजी पत्थर की अंगूठी पहनी थी और इसकी नीलामी पर उनके चाहने वाले ने इसकी 96 हजार रुपये कीमत अदा की थी।
-
अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओ माई गॉड काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जो सूट पहना था वह 15 लाख रुपए में नीलाम हुआ था। इस पैसे को उन्होंने चैरिटी में डोनेट किया था।
-
फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के स्कार्फ को उनके चाहने वाले ने 1.56 लाख रुपये में खरीदा था।
-
प्रियंका चोपड़ा ने यूनीसेफ सेव गर्ल कैंपेन के लिए प्रियंका ने अपने हॉट पिंक हील्स को नीलाम किया था।इसकी नीलामी 2,50,000 रुपये में हुई थी, जिसे उन्होंने इस कैंपेन के लिए दान कर दिया।
-
देव आनंद के एक फैन ने उनकी करीब 45 तस्वीरों को पाने के लिए चार लाख रुपये अदा किए थे।
-
फिल्म लगान में आमिर खान ने जिस बल्ले से बैटिंग की थी उसे बाद में नीलाम किया गया था। ये एक लाख 56 हजार रुपए में बिका था। इस पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में किया गया था।
-
फिल्म मुझसे शादी करोगे के गाने ‘जवानी फिर न आए’ में सलमान खान ने जिस टावल का इस्तेमाल किया था, वह 1.42 लाख में नीलाम किया गया था। इस पैसे को सलमान ने स्नेहा फाउंडेशन को दान में दिया था।
-
साल 2002 में आई फिल्म देवदास के गाने ‘मार डाला’ में माधुरी दीक्षित ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। इसे बाद में तीन करोड़ रुपए में नीलाम किया गया था। Photos: Social Media
