-
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अपना नाश्ता बिलकुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। लेकिन, कई बार हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम कुछ बनाए या खाएं। ऐसे में आप जल्दी में भी प्रोटीन से भरपूर इन फूड्स को बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
-
काले चने: नाश्ते में आप काले चने खा सकते हैं जो कि प्रोटीन से भरपूर है और फिर वेट लॉस में तेजी से मददगार है। आप इसे उबालर इसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, नींबू और नमक मिलाकर खा सकते हैं। कुछ नहीं तो आप भुना चना भी खा सकते हैं। (P.C. Freepik)
-
चीला: चीला खाला शरीर को प्रोटीन प्रदान करने के साथ वेट ल़ॉस में भी तेजी से मदद कर सकता है। इसके लिए आप मूंग दाल को पीसकर चीला बनाएं और फिर इसमें पनीर या टमाटर प्याज की स्टफिंग करें। इतना ही नहीं आप इसे चटनी के साथ भी खा सकते हैं। (P.C. Freepik)
-
सत्तू: नाश्ते में सत्तू पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। सत्तू बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। आपको बस 1 गिलास पानी में दो से तीन चम्मच सत्तू डालना है और इसमें काला नमक, नींबू का रस और जीरा पाउडर मिलाकर आप पी सकते हैं। आप ऐसे में जौ या चना किसी भी चीज का सत्तू बनाकर पी सकते हैं। (P.C. Freepik)
-
अंडे: अंडे में प्रटीन की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप 1 कच्चा अंडा भी दूध में मिलाकर पी लें तो शरीर को बहुत एनर्जी मिल सकती है। इसके अलावा आप रोज एक या दो उबले हुए अंडे भी खा सकते हैं। (P.C. Freepik)
-
स्प्राउट्स: स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाजों को खाना शरीर को एनर्जी देने वाला है। इसे खाने से आपके शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा ये प्रोटीन से भरपूर है जो कि भूख कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। (P.C. Freepik)
-
पनीर: पनीर खाना वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। पनीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि क्रेविंग को कम करने के साथ भूख कंट्रोल करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। (P.C. Freepik)
