-
पूरी दुनिया में अंग्रेजी एवं मंदारिन भाषा के बाद हिंदी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। विश्व भर में लगभग 60 करोड़ लोग बोलचाल की भाषा के रूप में हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। हर साल भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर स्कूल व कॉलेज के साथ ही जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में हिंदी दिवस के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के कुछ शानदार मोटिवेशनल कोट्स। (Photo: Indian Express)
-
भारत के मिसाइल मैन और देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के विचार युवाओं में कुछ नया करने का जोश और हौसला भरते हैं। (Photo: Indian Express)
-
1- सपने वो नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। (Photo: Pexels)
-
2- अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखें। (Photo: Pexels)
-
3- सफलता की कहानियां मत पढ़ो, इससे केवल सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो, इससे आपको सफल होने के लिए नए विचार मिलेंगे। (Photo: Pexels)
-
4- मुश्किलें जीवन का हिस्सा हैं, जब आप समस्याओं से मिलते हैं, तब आपकी सबसे अच्छी क्षमताएं निखरकर आती हैं। (Photo: Pexels)
-
5- आसमान की ओर देखो, हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारे साथ है। (Photo: Pexels)
-
6- छोटे लक्ष्य अपराध हैं, हमेशा बड़े लक्ष्य रखो।
-
7- जीवन में कठिनाइयां हमे बर्बाद करने नहीं आती हैं, बल्कि यह हमारी छिपी हुई क्षमता और शक्ति को बाहर लाने के लिए आती हैं। (Photo: Pexels)
-
8- शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का। (Photo: Pexels)
-
9- आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आप अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी। (Photo: Pexels)
-
10- अगर एक देश को भ्रष्टाचार-मुक्त और सुंदर-मन वाले लोगों का देश बनाना है, तो मेरा दृढ़ विश्वास है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं—माता, पिता और गुरु। (Photo: Indian Express)
