-
इस आधुनिक युग में लोग इतना ज्यादा व्यस्त हैं कि खुद के लिए 10 मिनट का समय नहीं है। लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि एक्सरसाइज करना तो दूर समय पर भोजन करने के लिए भी वक्त नहीं है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते कई सारी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। (Photo Source: Freepik) 2025 में गूगल पर लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया Pookie का मतलब, किसके लिए करते हैं इस्तेमाल
-
डायबिटीज भी आम समस्या बनती जा रही है। यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुकी है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के अनुसार, कई बड़े देशों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं, किस देश में कितने लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। (Photo Source: Freepik)
-
1- चीन
दुनिया में सबसे ज्यादा डायबिटीज से पीड़ित चीन के लोग हैं। चीन के 140.9 मिलियन लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। (Photo Source: Unsplash) -
2- भारत
भारत में लगभग 74.2 मिलियन लोग डायबिटीज के मरीज हैं, जो इसे दुनिया में दूसरा सबसे प्रभावित देश बनाता है। (Photo Source: Freepik) डायबिटीज मरीज सर्दी के मौसम में बनाएं ये शुगर फ्री लड्डू, शरीर को अंदर से गर्म भी रखेगा -
3- पाकिस्तान
दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। यहां 33 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- अमेरिका
अमेरिका में डायबिटीज मरीजों की संख्या 32.2 मिलियन है। (Photo Source: Pexels) -
5- इंडोनेशिया
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया सबसे अधिक डायबिटीज मरीजों से प्रभावित पांचवां देश हैं। यहां की कुल जनसंख्या की 19.5 मिलियन आबादी ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रही है। (Photo Source: Pexels) -
6- ब्राजील
ब्राजील भी इससे अछूता नहीं है। यह दुनिया का छठवां सबसे अधिक डायबिटीज मरीजों से प्रभावित देश है। यहां 15.7 मिलियन लोग डायबिटीज के मरीज हैं। (Photo Source: Freepik) -
7- मैक्सिको
मैक्सिको की कुल जनसंख्या 131.9 मिलियन के करीब है जिसमें से 14.1 मिलियन लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं। (Photo Source: Pexels) बिना दवा के प्राकृतिक रूप से डायबिटीज को कंट्रोल करने का तरीका, रोज कितनी देर एक्सरसाइज करना चाहिए -
8- बांग्लादेश
बांग्लादेश में 13.1 मिलियन लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। (Photo Source: Unsplash) -
9- जापान
जापान के लोग काफी सख्त लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। लेकिन इसके बाद यहां 11.0 मिलियन लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। (Photo Source: Freepik) -
10- मिस्र (Egypt)
दुनिया का 10वां सबसे अधिक डायबिटीज मरीजों से प्रभावित देश मिस्र (इजिप्ट) है। यहां 10.9 मिलियन लोग डायबिटीज के मरीज हैं। (Photo Source: Unsplash) -
इन देशों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मरीजें
क्रमश: तुर्की- 9.0 मिलियन, रूस- 7.4 मिलियन, जर्मनी- 6.2 मिलियन, थाईलैंड- 6.1 मिलियन, ईरान- 5.5 मिलियन, स्पेन- 5.1 मिलियन, इटली- 4.5 मिलियन, मलेशिया- 4.4 मिलियन, फिलीपींस- 4.3 मिलियन, सऊदी अरब- 4.3 मिलियन, दक्षिण अफ्रीका- 4.2 मिलियन, यूके- 4.0 मिलियन, वियतनाम- 4.0 मिलियन, फ्रांस- 3.9 मिलियन और नाइजीरिया में 3.6 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। (Photo Source: Freepik) -
डायबिटीज के प्रमुख कारण
इन आंकड़ों के अनुसार डायबिटीज न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल हेल्थ क्राइसिस बन चुकी है। इसके होने के मुख्य कारणों में मोटापा, गलत खानपान, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि और अनियमित जीवनशैली शामिल हैं। (Photo Source: Unsplash) डायबिटीज मरीज इस तरह खा सकते हैं चावल, ब्लड शुगर लेवल पर नहीं पड़ेगा असर