-
धर्मेंद्र (Dharmendra) पहली बार फिल्म प्यार ही प्यार में वैजयन्ती माला (Vyjayanthi Mala) के अपोजिट कास्ट हुए थे। वैजयन्ती माला तब बहुत बड़ी स्टार हुआ करती थीं। राज कपूर (Raj Kapoor) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ उनकी जोड़ी उन दिनों हिट थी। धर्मेंद्र काफी यंग और नए थे और ऐसे में उनके साथ काम करने में ही नहीं मिलने तक से घबरा रहे थे। शूट के पहले दिन उनका क्या हाल था उन्होंने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में बताया था।
-
धर्मेंद का कहना था कि जब वह सेट पर पहुंचे तो वैजयन्ती माला से मिलना तो चाहते थे, लेकिन उन्हें डर लग रहा था।
-
धर्मेंद्र ने बताया था कि उन्होंने अपने डायरेक्टर से कहा कि वह वैजयन्ती माला से उनका परिचय करा दें ।
-
धर्मेंद्र ने बताया कि यह सुनते ही डायरेक्टर ने कहा कि वह खुद तो मिल नहीं पा रहे उन्हें क्या मिलाएंगे।
-
धर्मेंद्र ने कहा तब उन्होंने एक उपाय निकाला। क्योंकि उनके वैजयन्ती माला के साथ पहले दिन उनका गाना शूट होने वाला था।
-
धर्मेंद्र ने बताया कि वह एक घूंट व्हिस्की की मारकर आए और दिलेरी से वैजयन्ती माला से मिले और गाने का शूट खत्म किया।
-
धर्मेंद्र के साथ वैजयन्ती माला की ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
वैजयन्ती माला की जोड़ी एक समय राजकपूर के साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। वैजयन्ती माला राज कपूर को पसंद भी करती थीं।
-
दिलीप कुमार के साथ भी वैजयन्ती माला ने कई फिल्में की थीं और उनकी जोड़ी हिट रही थी।
-
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी से भी वैजयन्ती माला की दोस्ती बहुत अच्छी रही है। Photos: Social Media