-
लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह टॉक्सिन्स को फिल्टर करता है, पोषक तत्वों को प्रोसेस करता है, पित्त का निर्माण करता है और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है। खराब लाइफस्टाइल और खान पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से हो रही हैं। कुछ ऐसे फूड्स हैं जो लिवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) मोरिंगा पाउडर या जूस? घने, मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए कैसे करें सेवन
-
1- ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन और पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है जो फैटी लिवर के एंजाइम को कम करते हैं। नियमित रूप से 2-3 कप का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
2- लहसुन
लहसुन का सल्फर कंपाउंड्स लिवर डिटॉक्स एंजाइम को एक्टिवेट करने में मदद करते हैं जिससे फैट कम होने लगता है। नियमित रूप से 2-3 कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। (Photo: Freepik) -
3- सब्जियां
ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और गोभी जैसी सब्जियों में ग्लूकोसिनोलेट्स और सल्फर कंपाउंड्स होता है जो लिवर सेल्स को सुरक्षित रखने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये तीन बीज, हार्मोन संतुलन से त्वचा और इम्यूनिटी तक के लिए फायदेमंद -
4- ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाया जाता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और लिवर फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
5- बेरीज
ब्लूबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी के सेवन से फैटी लिवर की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
6- नट्स और बीज
अखरोट, बादाम, अलसी और अन्य नट्स में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स होता है जो सूजन को कम करता है और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) सर्दियों में रोज गुड़ क्यों खाना चाहिए, शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं -
7- साइट्रस फ्रूट्स और अंगूर
खट्टे फलों और अंगूर में नेरिंगिन, विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है जो लिवर सेल्स सुरक्षित रहने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
8- फैटी फिश
सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो सूजन को कम करता है। साथ ही यह लिवर के फैट को भी कम करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
9- कॉफी
कॉफी के सेवन से क्रॉनिक लिवर डिजीज का खतरा कम हो सकता है। इसके साथ लिवर एंजाइम बेहतर होते हैं। दिनभर में 2-3 कप से ज्यादा कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
10- ओट्स
ओट्स β-ग्लूकन्स फाइबर से भरपूर होता है जो सूजन कम ने और फैटी लिवर को कम करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) बच्चे की हाईट बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीके, माता-पिता अपनाएं ये आसान टिप्स
