-
होली रंगों, मिठाइयों और मसालेदार पकवानों का त्योहार है। लेकिन इस दौरान तला-भुना और मीठा खाने से शरीर में टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) जमा हो सकते हैं, जिससे पेट की समस्या, सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में, शरीर को अंदर से साफ करने और एनर्जी को वापस पाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स सबसे अच्छा उपाय हैं। (Photo Source: Pexels)
-
ये न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुधारते हैं और त्वचा को भी ग्लोइंग बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 7 बेहतरीन नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो आपको होली के बाद शरीर को शुद्ध करने में मदद करेंगे। (Photo Source: Pexels)
-
आंवला जूस
आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और लिवर को साफ करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं?
2 ताजे आंवले का रस निकालें और उसमें 1 गिलास पानी मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
धनिया-जीरा-सौंफ पानी
यह पेट की जलन और अपच को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
कैसे बनाएं?
1 चम्मच धनिया बीज, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच सौंफ को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। (Photo Source: Freepik) -
अदरक-लेमन डिटॉक्स टी
यह शरीर को डीटॉक्स करने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाता है और पेट की समस्याओं को दूर करता है।
कैसे बनाएं?
एक कप पानी में 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और 5 मिनट तक उबालें। इसे छानकर नींबू का रस और शहद मिलाएं। गरमा-गरम चाय के रूप में पिएं। (Photo Source: Pexels) -
हल्दी-दूध
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर से विषैले तत्व निकालते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
कैसे बनाएं?
एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले पिएं। (Photo Source: Pexels) -
गुड़-नींबू पानी
गुड़ पाचन सुधारता है और शरीर से गंदगी निकालने में मदद करता है, जबकि नींबू लिवर को डिटॉक्स करता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच गुड़ और आधा नींबू मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट पिएं। (Photo Source: Pexels) -
नींबू-पुदीना डिटॉक्स वॉटर
नींबू में विटामिन C होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। पुदीना पाचन को दुरुस्त करता है और पेट को ठंडक देता है।
कैसे बनाएं?
1 लीटर पानी में 1 नींबू का रस और कुछ पुदीने की पत्तियां डालें। इसे 2-3 घंटे तक रहने दें और फिर पिएं। (Photo Source: Pexels) -
खीरा-पुदीना डिटॉक्स वॉटर
यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन में सुधार करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।
कैसे बनाएं?
1 खीरा पतले स्लाइस में काटें और 5-6 पुदीना पत्ते लें। इन्हें 1 लीटर पानी में रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर दिनभर पीते रहें। (Photo Source: Pexels) -
ग्रीन टी डिटॉक्स ड्रिंक
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और लिवर को साफ करने में मदद करती है। इसकी मदद से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
कैसे बनाएं?
एक कप पानी गर्म करें और उसमें ग्रीन टी बैग डालें। इसे 3-5 मिनट तक भिगोकर पिएं। चाहें तो इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
नारियल पानी डिटॉक्स ड्रिंक
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह पाचन को सुधारता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और शरीर को प्राकृतिक मिनरल्स देता है।
कैसे बनाएं?
ताजे नारियल का पानी निकालकर इसे सीधा पिएं। चाहें तो इसमें तुलसी पत्ते मिलाकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
नींबू-शहद डिटॉक्स ड्रिंक
यह लिवर को डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और वजन घटाने में मदद करता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। 1 चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे सुबह खाली पेट पिएं। (Photo Source: Pexels) -
हल्दी-गुड़ डिटॉक्स ड्रिंक
हल्दी शरीर को अंदर से साफ करती है और गुड़ पाचन को सुधारता है।
कैसे बनाएं?
1 गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और 1 छोटा टुकड़ा गुड़ मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर पिएं। (Photo Source: Freepik) -
खीरा-धनिया डिटॉक्स ड्रिंक
खीरा शरीर को ठंडा रखता है और धनिया प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर का काम करता है।
कैसे बनाएं?
एक खीरा, थोड़ा सा धनिया और एक गिलास पानी को ब्लेंड करें। इसे छानकर पिएं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: नेचुरल तरीकों से त्वचा और बालों से हटाए होली के रंग, पाएं ग्लोइंग स्किन, अपनाएं ये टिप्स)
