• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs NZ LIVE
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs NZ LIVE
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. desi ghee vs olive oil which is better for reducing fat and right way to use

देशी घी vs ऑलिव ऑयल: चर्बी कम करने के लिए किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है, जानें खाने का सही तरीका

Desi Ghee vs Olive Oil For Fat: देसी घी और ऑलिव ऑयल दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन पेट की चर्बी कम करने में सबसे ज्यादा असरकारी कौन है।

By: Vivek Yadav
Updated: October 1, 2025 13:44 IST
हमें फॉलो करें
  • desi ghee vs olive oil
    1/12

    भारत में सदियों से घी पारंपरिक खाना बनाने का अभिन्न हिस्सा रहा है, जबकि ऑलिव ऑयल अपनी सेहत संबंधी खूबियों के कारण पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। लेकिन पेट की चर्बी कम करने के लिए इन दोनों में से कौन अधिक फायदेमंद है और किस तरह इनका सेवन करना चाहिए? (Photo: Freepik) सोयाबीन या सोया चंक्स? अधिक प्रोटीन किसमें मिलता है, जानें दोनों के फायदे

  • 2/12

    ऑलिव ऑयल
    स्वस्थ वसा पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है जो ऑलिव ऑयल में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट, शरीर की वसा चयापचय (फैट मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाते हैं, भूख को नियंत्रित करते हैं और हार्मोन को संतुलित करते हैं, जो सीधे पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। (Photo: Pexels)

  • 3/12

    देशी घी
    देशी घी संतृप्त वसा और ब्यूटिरेट से भरपूर होता है जो पाचन और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। (Photo: Freepik)

  • 4/12

    अलग-अलग हैं दोनों की वसा
    घी: घी और ऑलिव ऑयल की वसा संरचना और पोषण तत्व काफी अलग हैं। घी में संतृप्त वसा अधिक होती है और विटामिन A, D, E और K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को उच्च तापमान पर पकाने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। (Photo: Pexels) हल्दी-आंवला को एक साथ खाने दिल और धमनियों को मिलते हैं ये 6 लाभ, सेवन का सही तरीका

  • 5/12

    ऑलिव ऑयल: इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह वसा चयापचय और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। (Photo: Pexels)

  • 6/12

    एक चम्मच ऑलिव ऑयल और घी में लगभग बराबर कैलोरी होती है। लेकिन शरीर पर इनके प्रभाव अलग होते हैं। ऑलिव ऑयल वसा चयापचय को बढ़ावा देता है, जबकि घी पाचन को बेहतर बनाता है। (Photo: Freepik)

  • 7/12

    चर्बी पर कैसे डालते हैं असर
    स्वस्थ वसा मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भूख को नियंत्रित करते हैं, सूजन कम करते हैं और हार्मोन संतुलन बनाए रखते हैं जो पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) बढ़ती उम्र के प्रोसेस को धीमा करते हैं यह 6 फूड्स, लंबे समय तक रखते हैं निरोगी

  • 8/12

    घी: घी में ब्यूटिरेट नामक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड होता है जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। स्वस्थ आंत वजन नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे पेट की चर्बी को घटाने में सहायक है। (Photo: Unsplash)

  • 9/12

    अगर ऑलिव ऑयल और घी का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो सिर्फ पेट की ही चर्बी कम नहीं होती है बल्कि शरीर को कई सारे और भी लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इनका इस्तेमाल। (Photo: Unsplash)

  • 10/12

    घी: जब उच्च तापमान पर खाना बनाएं तो उसमें घी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही करी और पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के लिए घी अच्छा विकल्प है। (Photo: Unsplash)

  • 11/12

    ऑलिव ऑयल: इसका इस्तेमाल कम तापमान पर पकाने वाले व्यंजनों में उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इसे सलाद और पकाई हुई सब्जियों पर छिड़क सकते हैं। (Photo: Pexels)

  • 12/12

    फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन के साथ इन दोनों का सेवन करने से भूख नियंत्रित रहती है जिससे चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है। वहीं, इनके अधिक सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। (Photo: Pexels) लौकी के नुकसान, किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?

TOPICS
Edible Oil
ghee benefits
health awareness
Lifestyle
अपडेट
‘कॉमर्शियल फ्लाइट भी मिले तो भी ईरान छोड़ दें…’ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी, 17 जनवरी तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो
15 घंटे से ज्यादा काम, कमाई सिर्फ 782 रुपये… किन मुश्किलों से गुजर रहे Zomato, Blinkit and Swiggy में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय
PM Kisan 22nd Installment Update: 22वीं किस्त कब आएगी? अभी नहीं किया ये काम तो अटक सकते हैं 2000 रुपये
DC vs UPW Today Match, WPL 2026: दिल्ली-यूपी के बीच खाता खोलने की जंग, दोनों टीमों को पहली जीत का इंतजार
‘इसका मजाक उड़ाने वालों को कर्मों का फल मिलेगा’, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ हुई ट्रोल तो डायरेक्टर ने कही बड़ी बात
IND vs NZ: रोहित-विराट फ्लाप, राहुल का बेहतरीन शतक; भारत ने न्यूजीलैंड को राजकोट ODI में दिया 285 का लक्ष्य
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
IND vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल ने छक्का लगाकर पूरा किया शतक, 26 महीने का सूखा खत्म; इतनी पारियों के बाद आई सेंचुरी
कौन हैं क्रिस्टियन क्लार्क? राजकोट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को किया आउट
Explained: क्या है चीन-पाकिस्तान का 1963 समझौता, ‘ड्रैगन’ क्यों जता रहा भारत के शक्सगाम घाटी पर अपना हक?
Mauni Amavasya 2026 Date: 17 या 18 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, योग और पितृ कवच
फोटो गैलरी
11 Photos
मकर संक्रांति पर प्रयागराज के संगम में लगी आस्था की डुबकी, माघ मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें तस्वीरें
1 hour agoJanuary 14, 2026
8 Photos
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, महिलाओं की असली जिंदगी दिखाती हैं ये 7 फिल्में, देखने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच
2 hours agoJanuary 14, 2026
14 Photos
मकर संक्रांति पर क्या खाता है भारत? जानिए हर राज्य की खास डिश
3 hours agoJanuary 14, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US