-
भारत में सदियों से घी पारंपरिक खाना बनाने का अभिन्न हिस्सा रहा है, जबकि ऑलिव ऑयल अपनी सेहत संबंधी खूबियों के कारण पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। लेकिन पेट की चर्बी कम करने के लिए इन दोनों में से कौन अधिक फायदेमंद है और किस तरह इनका सेवन करना चाहिए? (Photo: Freepik) सोयाबीन या सोया चंक्स? अधिक प्रोटीन किसमें मिलता है, जानें दोनों के फायदे
-
ऑलिव ऑयल
स्वस्थ वसा पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है जो ऑलिव ऑयल में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट, शरीर की वसा चयापचय (फैट मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाते हैं, भूख को नियंत्रित करते हैं और हार्मोन को संतुलित करते हैं, जो सीधे पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। (Photo: Pexels) -
देशी घी
देशी घी संतृप्त वसा और ब्यूटिरेट से भरपूर होता है जो पाचन और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
अलग-अलग हैं दोनों की वसा
घी: घी और ऑलिव ऑयल की वसा संरचना और पोषण तत्व काफी अलग हैं। घी में संतृप्त वसा अधिक होती है और विटामिन A, D, E और K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को उच्च तापमान पर पकाने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। (Photo: Pexels) हल्दी-आंवला को एक साथ खाने दिल और धमनियों को मिलते हैं ये 6 लाभ, सेवन का सही तरीका -
ऑलिव ऑयल: इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह वसा चयापचय और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। (Photo: Pexels)
-
एक चम्मच ऑलिव ऑयल और घी में लगभग बराबर कैलोरी होती है। लेकिन शरीर पर इनके प्रभाव अलग होते हैं। ऑलिव ऑयल वसा चयापचय को बढ़ावा देता है, जबकि घी पाचन को बेहतर बनाता है। (Photo: Freepik)
-
चर्बी पर कैसे डालते हैं असर
स्वस्थ वसा मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भूख को नियंत्रित करते हैं, सूजन कम करते हैं और हार्मोन संतुलन बनाए रखते हैं जो पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) बढ़ती उम्र के प्रोसेस को धीमा करते हैं यह 6 फूड्स, लंबे समय तक रखते हैं निरोगी -
घी: घी में ब्यूटिरेट नामक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड होता है जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। स्वस्थ आंत वजन नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे पेट की चर्बी को घटाने में सहायक है। (Photo: Unsplash)
-
अगर ऑलिव ऑयल और घी का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो सिर्फ पेट की ही चर्बी कम नहीं होती है बल्कि शरीर को कई सारे और भी लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इनका इस्तेमाल। (Photo: Unsplash)
-
घी: जब उच्च तापमान पर खाना बनाएं तो उसमें घी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही करी और पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के लिए घी अच्छा विकल्प है। (Photo: Unsplash)
-
ऑलिव ऑयल: इसका इस्तेमाल कम तापमान पर पकाने वाले व्यंजनों में उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इसे सलाद और पकाई हुई सब्जियों पर छिड़क सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन के साथ इन दोनों का सेवन करने से भूख नियंत्रित रहती है जिससे चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है। वहीं, इनके अधिक सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। (Photo: Pexels) लौकी के नुकसान, किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?
