-
इस धरती पर कोई ऐसा प्राणी नहीं है जिसके जीवन में दुख और सुख न हो। कभी दुख में समय बीतता है तो कभी सब कुछ बेहद सुंदर होता है। (Photo: Unsplash) विदुर नीति: बुरी से बुरी परिस्थिति में भी इन 7 लोगों से नहीं लेनी चाहिए मदद
-
सफलता और असफलता का ताता भी जीवन भर लगा रहता है। सफल होने पर तो व्यक्ति के खुशी का ठिकाना नहीं रहता लेकिन असफल होने पर काफी लोग बुरी तरह से टूट जाते हैं।
-
इंसान की कुछ गलतियां उन्हें असफल बनाती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार अगर सही रणनीति अपनाई जाए तो कामयाब होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
-
प्राचीन भारत के महान विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र की रचना की। नीति शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति ने ये पांच चीजें अपना लिया उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। (Photo: ChatGPT) विदुर नीति: इन चार लोगों से कभी न लें गुप्त सलाह, सफल जीवन भी हो सकता है बर्बाद
-
1- मन पर नियंत्रण
इंसान को क्रोध, लालच और ईर्ष्या बर्बाद कर देते हैं। मन पर नियंत्रण रखने वाला व्यक्ति सच्चे अर्थों में शक्तिशाली होता है। संयमित व्यक्ति बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल कर सकता है। -
2- सही समय का इंतजार
हर बात कहने का सही वक्त होता है। अगर समय और जगह का ध्यान नहीं रखा तो अच्छी बात भी नुकसान कर सकती है। सही समय पर बोले गए शब्द रिश्ते मजबूत करते हैं। -
3- योजनाओं की जानकारी
अपनी योजनाओं की बात किसी से भी साझा नहीं करनी चाहिए। आपका प्रतिद्वंद्वी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है जिसका पछतावा आपको हमेशा रहेगा। -
4- कमजोरी
किसी भी व्यक्ति को दूसरे के सामने अपनी कमजोरी का खुलासा नहीं करना चाहिए। इसे जितना गुप्त रखेंगे जीवन में उतनी ही स्थिरता बनी रहेगी और सुरक्षित रहेंगे। -
5- धन
चाणक्य नीति के अनुसार अपने धन की जानकारी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करके आप अपना ही हानि करवा सकते हैं। गुप्त बातें गुप्त रखने से जीवन में स्थिरता और सुरक्षा बनी रहती है। -
6- सबसे बड़ा धन
सबसे बड़ा धन ज्ञान है। पैसा खत्म हो सकता है लेकिन ज्ञान हमेशा साथ रहता है। शिक्षा हर मुश्किल हालात का हल है। इसलिए हमेशा सीखने की आदत बनाए रखें। -
7- संगत
बुरे संगत का असर सबसे जल्दी होता है। ऐसे लोगों के साथ रहने से अच्छे इंसान भी गलत रास्ते पर चलने लगते हैं। हमेशा अच्छे लोगों की संगति करें। इससे सकारात्मक सोच और ऊर्जा मिलती है। विदुर नीति: किसी को भी नाश कर सकती हैं ये तीन आदतें और काम, कामयाबी भी दरवाजे से आकर लौट जाती है
