-

नए साल के साथ ही अपनी लाइफ में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें कही गई है जिसे अगर अपने जीवन में अमल कर लें तो कामयाबी की राह आसान हो जाएगी। आइए जानते हैं नए साल के मौके पर कौन-कौन से बदलाव जीवन को बदल सकते हैं: (Photo: ChatGPT)
-
1- ज्ञान
चाणक्य नीति के अनुसार अगर ज्ञान आपसे छोटे व्यक्ति से मिल रहा है तो उससे सीखने में जरा भी न हिचकिचाएं। -
2- ऐसे मित्र किसी काम के नहीं
अगर कोई मित्र आपके मुंह पर मीठी बातें करता है और पीठ पीछे बुराई करता है तो उसका साथ तुरंत छोड़ दें। -
3- राज को राज रहने दें
अगर मन में किसी काम के बारे में सोचा है तो उसका जिक्र किसी के भी सामने न करें। इससे आप विफल हो सकते हैं। -
4- हर दिन कुछ नया सीखे
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति का ऐसा एक भी दिन नहीं जाना चाहिए जिस दिन वह कुछ नया न सीखे। विदुर नीति: इन 9 लोगों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए, ऐसे धन किसी काम के नहीं -
5- प्रेम और मित्रता
चाणक्य नीति के अनुसार प्रेम और मित्रता बराबर वालों में अच्छी लगती है। अगर अपने धनवान लोगों से मित्रता या प्रेम कर लिया तो आप हमेशा खुद को नीचा समझेंगे। -
6- दुख और सुख
ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जो रोग और दुख से मुक्त हो। ना ही कोई सदा सुखी रह सकता है। दुख को अपनाने वाले ही सुख भोगते हैं। -
7- ऐसे लोग सांप से भी खतरनाक
एक दुष्ट व्यक्ति सांप से भी अधिक खतरनाक होता है। सांप तभी डसता है जब उसकी जान को खतरा होता है। लेकिन दुष्ट व्यक्ति पग-पग पर हानि पहुंचाने की कोशिश करता है। -
8- इन्हें पाप नहीं छू सकता
जो व्यक्ति हमेशा भगवान को याद करता है उसे पाप कभी छू नहीं सकता। -
9- ऐसे लोग गरीब नहीं होते
जो व्यक्ति मेहनती होता है, जो किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेता है और उससे बाहर निकल जाता है वह कभी गरीब नहीं रहता। चाणक्य नीति: पाप का धन इतने साल बाद खत्म हो जाता है, यह काम करने से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी