-
आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई नीति शास्त्र की बातें आज के आधुनिक युग में भी काफी काम आ सकती हैं। कुछ बातों को अपने जीवन में अमल कर लेने से तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। (Photo: Pexels) चाणक्य नीति: इन तीन चीजों की चाह रखने वाले हो जाते हैं बर्बाद, लेकिन इनसे कभी न हो संतुष्ट
-
काफी लोग ऐसे हैं जो दफ्तर में अच्छा काम करने के बाद भी वो पदवी नहीं पाते जिसके वह हकदार होते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति का यह ज्ञान आपके काम आ सकता है। (Photo: Pexels)
-
चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अमल कर लिया एक दिन वह सोने की तरह जरूर चमकेगा। (Photo: Pexels)
-
1- किसी भी काम में अति करने से बचना चाहिए। अति कर देने से काम बिगड़ सकता है या फिर जो हासिल करना चाहते हैं उससे दूर हो जाते हैं। विदुर नीति: मूर्ख होते हैं यह पांच लोग, कभी नहीं हो पाते हैं सफल
-
2- चाणक्य नीति के अनुसार जो मेहनती है वह एक न एक दिन तरक्की जरूर करता है। अगर आप ऑफिस में तरक्की पाना चाहते हैं तो निरंतर मेहनत करते रहें।
-
3- आलस्य से विद्या नष्ट हो जाती है। ऐसे में आगे बढ़ने के लिए निरंतर कुछ न कुछ अपने क्षेत्र के अनुसार पढ़ते और सीखते रहना चाहिए।
-
4- आपकी शक्ति के समान दूसरी कोई शक्ति नहीं है। इसलिए अपने अंदर झांके और खुद को पहचानें। चाणक्य नीति: यह 6 चीजें बिना आग के ही शरीर को जला देती हैं, जितना हो सके रहें दूर
-
5- प्रकृति में सब कुछ सत्य पर आधारित है। सत्य बोलने वाला और सच का साथ देने वाला व्यक्ति कभी नहीं हारता।
-
6- धूर्त लोगों से हमेशा दस कदम दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग कभी भी हानि पहुंचा सकते हैं।
-
7- चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति दूसरों की निंदा करता है वह चांडाल के समान है। गीता उपदेश: धोखा खाकर थक चुके हैं तो याद रखें गीता के यह 10 उपदेश, सितारे की तरह चमकने लगेंगे
-
8- हर व्यक्ति को सिंह (शेर) से यह सीखना चाहिए कि कार्य छोटा हो या बड़ा- जो भी करना हो उसको पूर्ण बुद्धि तथा बल लगा कर संपन्न करना चाहिए।
-
9- बुद्धिमान व्यक्ति अपनी इंद्रियों को बगुले के तरह वश में करते हुए अपने लक्ष्य को जगह, समय और योग्यता के अनुसार पूरा करना चाहिए।
-
10- चाणक्य नीति के अनुसार सही समय पर उठना चाहिए, निडर होकर काम करना चाहिए और जहां भी काम कर रहे हैं वहां पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। गीता उपदेश: बुरी तरह उलझी हुई है जिंदगी तो याद कर लें गीता के यह सात उपदेश, सब लगने लगेगा आसान
