-
धर्मेंद्र (Dharmendra) के बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) का कभी एक्ट्रेस नीलम (Neelam) संग नाम जुड़ा था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे, लेकिन धर्मेंद्र नीलम को अपनी बहू बनाने के तैयार नहीं थे। अंत में बॉबी और नीलम अलग हो गए। इसके बाद बॉबी का जिस लड़की पर दिल आया वह कोई एक्ट्रेस नहीं थी। उस लड़की डिटेल और नंबर पाने के लिए बॉबी तड़प गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें उस लड़की का पता चला था।
-
बॉबी देओल चंकी पांडे के साथ एक रेस्त्रां में कुछ दोस्तों के साथ गए थे। वहां उन्हें उनकी दोस्त की एक दोस्त भी मिली। जिसके साथ वह ताश खेलते हुए हारते गए थे। ये लड़की कोई और नहीं तान्या थीं।
-
;पहली ही नजर में बॉबी तान्या पर अपना दिल भी हार गए थे। बॉबी ने बहुत मुश्किल से उस तान्या डेटेल होटल और उसकी दोस्त से लिया, लेकिन नंबर नहीं मिल पा रहा था।
-
बॉबी की पहली फिल्म बरसात उस समय रिलीज हुई थी और वह तान्या पर मर मिटे थे। बॉबी को ये पता चल गया था कि वह तान्या आहूजा है और वह एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी हैं।लेकिन नंबर न मिल पाने से वह तड़ उठे थे।
-
किसी तरह नंबर भी मिल गया लेकिन बॉबी संग डेट पर जाने से तान्या ने मना कर दिया।
-
बॉबी ने भी हार नहीं मानी और किसी तरह से तान्या को मना लिया और उनकी बातें शुरू हो गई और बिना देरी की बॉबी ने 30 मई 1996 को तान्या से शादी कर ली।
-
तानया और बॉबी के अब दो बेटे हैं आर्यमान और धरम देओल।
-
तान्या इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ साथ वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। तान्या देओल का फर्नीचर के अलावा होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है।
-
बॉबी के डिप्रेशन फेज में तान्या ने उनका बहुत साथ दिया था और वह उन्हें हाताशा से बाहर लाने में कमायाब भी हुईं।(All Photos: Social Media)
