-
अम्रपाली दुबे यूपी के गोरखपुर की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने कॉलेज मुंबई से किया था। अम्रपाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक समय वह स्कूल जाने से भी कतराने लगी थीं।
-
अम्रपाली का कहना था कि वह स्कूल में पढ़ाई के दौरान अपने ही क्लास के लड़के को दिल दे बैठी थीं।
-
हालांकि, उस लड़के को ये बात पता नहीं थी। एग्जाम के बाद जब अम्रपाली दोबारा नई क्लास में गईं तो वह हैरान रह गई।
-
अम्रपाली ने बताया था कि वो लड़का क्लास में नजर नहीं आ रहा था। जब वह दूसरे सेक्शन में गईं तो देखा वह उसमें है।
-
अम्रपाली का कहना था कि यह देखकर वह खूब रोईं और उदासी और गम में वह पढ़ाई में भी कम मन लगाती थीं।
-
अम्रपाली ने बताया कि मुंबई में बारिश होती थीं और वह उसमें भीग कर रोया करती थीं। लेकिन धीरे-धीरे वह समझदार हुईं और उन्हें लगा कि यह सही नहीं था।
-
अम्रपाली का कहना था कि यह बात न तो उनके दोस्त न ही घर वालों को पता थी। Photos: Social Media
