-
सर्दियों के खत्म होने से पहले देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है। फरवरी और मार्च के महीने में इन जगहों पर सुकून के पल बिताने जा सकते हैं। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। (Photo: Freepik)
-
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
स्पीति अपने खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के लिए मशहूर है। फरवरी और मार्च के महीने में यहां के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर ओढ़े नजर आते हैं। बर्फ से ढके गांव, जमी हुई नदियां और सफेद घाटियों हर किसी के मन को मोह लेंगी। (Photo: Pexels) -
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली भी घूमने जा सकते हैं। यहां का दृश्य भी काफी मनमोहक होता है। (Photo: Pexels) -
चेट्टीनाड, तमिलनाडु
तमिलनाडु का चेट्टीनाड अपने भव्य हवेलियों और भोजन के लिए मशहूर है। (Photo: Pexels) -
रण ऑफ कच्छ, गुजरात
गुजरात के रण ऑफ कच्छ को सफेद नमक का रेगिस्तान भी कहते हैं। फरवरी और मार्च में यहां का तापमान न तो ज्यादा होता है और न ही कम। घूमने के लिहाज से इस महीने में जा सकते हैं। (Photo: Pexels) -
वर्कला, केरल
केरल का वर्कला समुद्र तट के किनारे बसा हुआ है। यहां के पहाड़ बेहद ही मनमोहक होते हैं। कम भीड़ में शांत का माहौल रहता है। (Photo: Pexels) -
मंडावा, राजस्थान
राजस्थान के अन्य इलाकों के मुकाबले मंडावा में कम भीड़ होती है। फरवरी और मार्च के महीने में यहां का मौसम बेहद ही हसीन होता है। यह अपने अनोखे किले और हवेलियों के लिए मशहूर है। (Photo: Pexels) -
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग काफी ऊंचाई पर है। मार्च के महीने में यहां बर्फ पिघलना शुरू हो जाता है। यहां ऊंचाई पर बसे मठ, पहाड़ी दर्रे और झीलें आकर्षण का केंद्र हैं। (Photo: Freepik) -
दजुको वैली, नागालैंड
नागालैंड का दजुको वाली फूलों के लिए मशहूर है। यहां के पहाड़ और जंगली फूल हर किसी का मन मोह लेते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो यहां घूमने जा सकते हैं। (Photo: Freepik) -
मावलिनॉन्ग, मेघालय
मेघालय का मावलिनॉन्य अपने खूबसूरत और हरी भरी पहाड़ियों के लिए मशहूर है। यहां झरने, लिविंग रूट ब्रिज और गांव देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। (Photo: Unsplash) पार्टनर संग चले जाएं यहां घूमने, नजारा देख पत्नी के दिल में आपके लिए बढ़ जाएगा और भी प्यार