-
भारत हो या फिर दुनिया का कोई और देश। लगभग हर दूसरा व्यक्ति दांत की किसी न किसी समस्या से परेशान है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब दांत में कीड़े लग जाते हैं। इससे दांत कमजोर हो जाते हैं और कई बार टूट जाते हैं। इसके साथ ही दांतों पर चढ़ी पीली परत भी लोगों की आम परेशानियों में से एक है। (Photo: Unsplash) दांत का कीड़ा दूर करने के लिए हफ्ते में कितनी बार ऑयल पुलिंग करना चाहिए, जानें एक्सपर्ट्स की राय
-
दांतों में लगे कीड़ा को मारने के लिए को कई दवाओं का सेवन करते हैं और दिनभर में कई बार टूथपेस्ट करते हैं। लेकिन इसके बाद भी राहत नहीं मिलती है। (Photo: Unsplash)
-
लेकिन हल्दी की मदद से दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हल्दी लगभग हर भारतीय घर में इस्तेमाल की जाती है। इसका करक्यूमिन गुण शरीर से सूजन को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद भी हल्दी को औषधि मानता है। लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि दांतों की सफाई और कीड़ों को मारने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। (Photo: Freepik)
-
हल्दी की मदद से दांत मजबूत होने के साथ ही गंदगी, प्लॉग और कैविटी को भी खत्म किया जा सकता है। हल्दी एक माइल्ड एब्रेसिव की तरह होती है जो दांतों की परत को स्क्रब करने में मदद कर सकती है। यह दांतों पर जमी गंदी परत को साफ कर सकती है। (Photo: Unsplash) देशी घी vs ऑलिव ऑयल: चर्बी कम करने के लिए किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है, जानें खाने का सही तरीका
-
कैसे करें इस्तेमाल
दांतों की सफाई और कीड़े को मारने के लिए हल्दी का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में पानी या फिर सरसों तेल की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे टूथब्रश पर लगाकर हल्के हाथ से दांत की सफाई करें। फिर पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 से तीन बार हल्दी का यह पेस्ट दांतों पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क दिख सकता है। (Photo: Freepik) -
माउथवॉश
नारियल तेल में हल्दी मिलाकर इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच हल्दी और हल्दी को मिलाकर पांच से दस मिनट तक कुल्ला करें। नारियल तेल और हल्दी दोनों में ही एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं तो दांत और मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
नारियल और हल्दी दांत-मुंह से गंदे और खतरनाक बैक्टीरिया को निकालने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इससे सेंसिटिविटी और इनेमल डैमेज का भी खतरा कम हो सकता है। (Photo: Unsplash) हल्दी-आंवला को एक साथ खाने दिल और धमनियों को मिलते हैं ये 6 लाभ, सेवन का सही तरीका