-
सुबह उठने के बाद लोग जरूरी काम में लग जाते हैं। ज्यादातर सुबह के वक्त उठने में आलस आती है। साथ ही उठकर चलने में थकावट महसूस होती है। ऐसे में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए? (Photo: Freepik) आंत से लेकर खून तक डिटॉक्स करती है हल्दी और नीम, सद्गुरु ने बताया खाने का सही तरीका और समय
-
भारत की संस्कृति में कई ऐसी चीजें हैं जो सदियों से चलती आ रही है उनमें से एक यह भी है। पुराने समय में लगो सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को रगड़ कर आंखों पर स्पर्श करते थे। इसी तरह की कई और गतिविधियां जीवन की हिस्सा हैं जो प्राचीन समय से ही चलते आ रही हैं। यह छोटी-छोटी चीजें कई सारी समस्याएं दूर करती हैं। आइए जानते हैं इसके लाभ क्या हैं? (Photo: Pexels)
-
सद्गुरु के अनुसार सुबह उठते ही किसी भी काम को करने से पहले अपनी हथेलियों को रगड़ें। इससे शरीर तुरंत एक्टिव हो जाता है और आलस दूर होती है। (Photo: Sadhguru/FB)
-
सद्गुरु के अनुसार हथेलियों को आपस में रगड़ने से ये गर्म हो जाती हैं। इसे धीरे से बंद आंखों पर रखें। इससे आलस तुरंत दूर हो जाती है। (Photo: Freepik) भोजन करने का सही तरीका, 40 से 50% हिस्सा ऐसा होना चाहिए
-
सद्गुरु के अनुसार रात भर आराम करने के बाद हमारा शरीर सुस्त हो जाता है। सुबह उठने के बाद शरीर की गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होती हैं। ऐसे में हथेलियों को रगड़ने से उनमें गर्मी पैदा होती है। हथेलियों में एनर्जी सेंटर्स और नर्व एंडिंग्स ज्यादा होते हैं जिसके रगड़ने से एनर्जी और नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाते हैं। (Photo: Freepik)
-
गर्म हथेलियों की गर्मी और हल्का स्पर्श ऑप्टिक नर्व्स और आसपास की मांसपेशियों को आराम देता है। ये शरीर और मन को धीरे-धीरे जगाता है। (Photo: Freepik)
-
हथेलियों में एक्टिव हुई सूक्ष्म ऊर्जा आंखों के जरिए शरीर में जाती है। जिससे दिन की शुरुआत फ्रेस और पॉजिटिव एनर्जी के साथ होती है। (Photo: Freepik) इन पांच लोगों को नहीं खाना चाहिए अमरूद, यह हैं साइड इफेक्ट्स
-
इसके साथ ही गर्म हथेलियों का आंखों पर रखने से इसके आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों की थकान कम होती है। (Photo: Pexels)
-
सद्गुरु के अनुसार शरीर के हिलने से पहले बॉडी और दिमाग जागृत होना चाहिए और यह काम हथेलियों को रगड़ कर आंखों पर रखने से होता है। (Photo: Sadhguru/FB) बिना बीमारी लंबी उम्र तक जीने वाले की ऐसी होती है लाइफ? यह दस सुपरफूड्स बढ़ाते हैं उम्र
