-
कई ऐसे फल हैं जिनके फायदे अनेकों हैं लेकिन ये काफी महंगे हैं जिसमें से एक एवोकाडो है। इन दिनों एवोकाडो काफी प्रचलन में है। लेकिन इसकी जगह आंवला खाने से उससे भी ज्यादा लाभ मिल सकता है। यह हम नहीं बल्कि फोर्टिस वसंत कुंज हॉस्पिटल, दिल्ली के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य का कहना है। (Photo: Unsplash) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन
-
अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि सिर्फ एक आंवला किस तरह शरीर की कई सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं: (Photo: Unsplash)
-
आयुर्वेद में भी आंवला काफी महत्व रखता है। कई सारी समस्याओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे आयुर्वेद औषधि के रूप में इस्तेमाल करता है। सबसे बड़ी बात की पोषक तत्वों से भरपूर आंवला, एवोकाडो के मुकाबले काफी सस्ता है। (Photo: Pexels)
-
1- विटामिन सी की कमी होगी पूरी: डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार एक छोटा सा आंवला शरीर को पूरे दिन में जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है उसकी पूर्ति कर सकता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है जिससे मौसमी बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। (Photo: Freepik) किस विटामिन की कमी से लिवर डैमेज होता है? जानें कैसे करें इसकी पूर्ति
-
2- दिल को रखता है हेल्दी: आंवला में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही आर्टरीज को साफ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखते हैं। (Photo: Freepik)
-
3- डायबिटीज मरीजों को तो रोज खाना चाहिए: आंवला में फाइबर और क्रोमियम होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार अगर डायबिटीज मरीज रोज आंवला का सेवन करें तो कुछ ही दिनों में ब्लड शुगर कंट्रोल में आ सकता है। (Photo: Unsplash)
-
4- कैंसर से बचाए: आंवला में पॉलीफेनोल्स एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होता है और इसके साथ ही इसका यह गुण डीएनए को डैमेज होने से भी बचाने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik)
-
5- त्वचा और बालों को बनाए चमकदार: इसके साथ ही आंवला बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। त्वचा को यह चमकदार बनाने और बालों को घना करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) लिवर को प्राकृतिक रूप से कर सकते हैं डिटॉक्स, डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स