-
अदिति सिंह भाजपा की तेजतर्रार नेत्रियों में शुमार हैं। कभी कांग्रेस का नामी चेहरा रही अब भाजपा के साथ हैं और रायबरेली सदर सीट से खड़ी हैं, लेकिन यहां आज आदिति के राजनैतिक नहीं, बल्कि पर्सनल पसंद की बात करने वाले हैं।
-
अदिति की पंसद की बा करने से पहले उनके राजनैतिक बैकग्राराउंड को भी जान लें। अदिति सिंह से पहले उनके पिता अखिलेश सिंह की रायबरेली सदर सीट पर बादशाहदत थी।
-
इस सीट पर 1989 से अखिलेश सिंह का कब्जा था। वहीं, साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी अदिति सिंह को रायबरेली विधानसभा से उत्तराधिकारी बनाया था। कांग्रेस के टिकट पर अदिति सिंह ने बसपा के मो. शाबाज खान को 89163 वोट को बड़े अंतर से हराया। हालांकि, पार्टी में खटास के चलते उन्होंने 23 नवंबर 2021 को बीजेपी ज्वाइन कर ली।
-
अब बात अदिति सिंह की पसंदीदा एक्ट्रेस की। ऐश्वर्या राय को अदिति बहुत पंसद करती हैं और एक इंटरव्यू में उनसे अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था।
-
भास्कर को दिए इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि ऐश्वर्या राय उनकी फेवरेट हैं। उनकी ब्यूटी सबसे अलग है। एक बार मुंबई विजिट के दौरान वह पापा से ऐश्वर्या से मिलने की इच्छा जाहिर की थीं।
-
अदिति ने बताया था जब वह ऐश से मिली तब वह ‘ताल’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उनके पापा ने किसी से बात की और आधे घंटे बाद शूटिंग पर ही उन्हें ऐश से मिलने का मौका मिल गया था।
-
अदिति ने बताया था कि तकरीबन 25 मिनट वह ऐश्वर्या के साथ भी और और वह उनकी तारीफ करने में लगी थीं, लेकिन ऐश ने उन्हें कुछ ऐसा कहा कि अदिति सुनकर चकित रह गईं।
-
अदितिन का कहना था कि ऐश ने उन्हें कहा था कि वह उनकी छोटी बहन हैं, यू आर सो ब्यूटिफुल। Photos: Social Media
