-
प्रेमानंद महाराज द्वारा कही गई बातों को अगर व्यक्ति अपने जीवन में अमल कर ले तो वह भक्ति के मार्ग पर चलते हुए सफलता को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या को लेकर भी कुछ बातें बताई हैं। उनके द्वारा कही गई बातों को अगर बच्चे अपने जीवन में अमल कर लें तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आइए जानते हैं बच्चों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए? (Photo: Bhajan Marg/FB) प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसे लोगों के जीवन में कभी नहीं आता सुख, भक्ति नहीं आती है काम
-
1- उठने का सही समय
प्रेमानंद महाराज के अनुसार सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि हर किसी को सुबह सूर्योदय से एक घंटे पहले (करीब 5 बजे) उठ जाना चाहिए। (Photo: Pexels) -
2- उठने के बाद क्या करें
प्रेमानंद महाराज के अनुसार सुबह उठने के बाद पृथ्वी मां को प्रणाम करें और फिर जिस बिस्तर पर सोए थे उस पर पांच मिनट बैठकर पांच संतों के नाम का उच्चारण करना चाहिए। (Photo: Pexels) -
3- तीसरा काम
सुबह उठने के बाद बच्चों को अपने माता-पिता को प्रणाम करना चाहिए। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज से जानें काम छोड़कर भक्ति करना सही या गलत? -
4- इस तरह बैठकर पानी पीना चाहिए
माता-पिता को प्रणाम करने के बाद बच्चों को आधा लीटर या फिर अपनी क्षमता अनुसार हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। पानी को वज्रासन में बैठकर 5 से 10 मिनट में पीना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है, यह ब्रह्मचर्य की रक्षा करता है और साथ ही मस्तिष्क की गर्मी को ठंडा करने में भी मदद करता है। (Photo: Pexels) -
5- टहलना जरूरी
प्रेमानंद महाराज के अनुसार बच्चों की दिनचर्या में सुबह के वक्त टहलना जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उनके संपूर्ण विकास में मदद मिलती है। (Photo: Pexels) -
6- बच्चों को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए
स्नान के बाद बच्चों में व्यायाम की आदत डालनी चाहिए। अगर व्यायाम नहीं आती है तो 20 बार दंड बैठक कर लें, 10 बार लेटने वाली दंड और फिर अनुलोम विलोम प्राणायाम करें। इसके बाद सात बार लंबी सांस लें और छोड़ें। (Photo: Pexels) दान करते हैं तो जान लें नियम, प्रेमानंद महाराज ने कहा ऐसे लोगों को कभी नहीं मिलता पुण्य -
7- व्यायाम के बाद क्या करें
प्रेमानंद महाराज के अनुसार बच्चों का असली भजन पढ़ाई है। व्यायाम करने के बाद बच्चों को सीधे अपनी पढ़ाई पर लग जाना चाहिए। सुबह के वक्त व्यायाम के बाद पढ़ाई करने से स्मृति प्रवीण हो जाती है। जो भी पढ़ेंगे वह लंबे समय तक के लिए याद रहता है। (Photo: Pexels) -
8- सोते वक्त करें यह काम
प्रेमानंद महाराज के अनुसार जब बच्चे सोने जाएं तो उन्हें भगवान से प्रार्थना करना चाहिए कि उनसे जो भी गलती हुई है उसे समझाएं। (Photo: Pexels) -
9- इस नाम का करना चाहिए जाप
बच्चों को रात में सोते समय मोबाइल फोन से दूर रहना चाहिए। हर माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चे को राधा वल्लभ श्री हरिवंश नाम के जप की आदत डालें। (Photo: Pexels) आध्यात्मिक रूप से जीवन में लाना है बदलाव, तो याद रखें प्रेमानंद महाराज के ये 10 अनमोल विचार