-
शाहरुख की सबसे ज्यादा हिट जोड़ी काजोल के साथ रही। इस ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी ने साथ मिलकर उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और असल जिंदगी में दोनों बहुत हीअच्छे दोस्त हैं, लेकिन अबराम को आखिर एक्ट्रेस नापसंद क्यों हैं?
-
काजोल खुद भी खान फैमिली के बेहद करीब हैं। शाहरुख की वाइफ गौरी से लेकर उनके दोनों बच्चे आर्यन और सुहाना भी काजोल को काफी पसंद करते हैं, लेकिन शाहरुख का छोटा बेटा अबराम काजोल से चिढ़ता है।
-
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि अबराम काजोल के साथ उन्हें देखकर बेचैन हो जाता है।
-
शाहरुख ने बताया था कि एक बार उन्हें शूटिंग के दौरान एक सीन चोट लग गई थी और वह फिल्म वह काजोल के साथ कर रहे थे।
-
अबराम भी शूट पर आया था और जब अबराम ने उनकी चोट देखी और साथ में काजोल को खड़ा देखकर उसे लगा कि ये चोट काजोल ने उन्हें दी है।
-
इसके बाद अबराम काजोल को खूब घूरकर देखने लगा और बड़ी मासूमियत के साथ कहा- पापा टूट गया।
-
शाहरुख ने बताया कि उसके बाद से ही वह काजोल को उनके साथ देखकर बहुत गुस्सा होता है और एक्ट्रेस को नापसंद करने लगा था।
-
शाहरुख ने बताया कि हालांकि, धीरे-धीरे अबराम इन चीजों से ऊपर उठने लगा है। Photos: Social Media
