-
सर्दियों का मौसम आते ही खाने-पीने का मजा दोगुना हो जाता है। ठंड में गरमागरम और सेहतमंद खाने का आनंद लेना हर किसी को पसंद होता है। भारत में सर्दियों के मौसम में बनने वाले खास पकवान न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानें भारत के विभिन्न हिस्सों में सर्दियों में खास तौर पर खाए जाने वाले इन व्यंजनों के बारे में और उनके सेहत से जुड़े फायदे। (Photo Source: Pexels)
-
गाजर का हलवा
गाजर, दूध, चीनी और सूखे मेवों से तैयार यह हलवा सर्दियों का सबसे लोकप्रिय डेज़र्ट है। गाजर विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत है, जो आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। दूध और घी इसे ऊर्जा से भरपूर बनाते हैं, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं। (Photo Source: Pexels) -
सरसों का साग
पंजाब की यह खास डिश मक्के की रोटी के साथ खाई जाती है। सरसों, बथुआ और मेथी के पत्तों का स्वाद और घी का तड़का इसे और भी लाजवाब बनाता है। सरसों के पत्ते आयरन, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
शकरकंदी रबड़ी
शकरकंदी और दूध से बनी यह डिश मीठा पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। शकरकंदी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो पाचन में सुधार करती है। यह शरीर को गर्म रखने और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है। -
राब
राजस्थान और गुजरात में लोकप्रिय राब बाजरे के आटे और गुड़ से तैयार की जाती है। बाजरा कैल्शियम और आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। गुड़ शरीर को डिटॉक्स करता है और खून की कमी को पूरा करता है। -
मलाई मक्खन/दौलत की चाट
यह उत्तर भारत की बेहद हल्की और झागदार मिठाई है, जो दूध और क्रीम से बनाई जाती है। दिल्ली और लखनऊ की गलियों में मिलने वाला यह व्यंजन सर्दियों के मौसम में बहुत पसंद की जाती है। इसमें मौजूद दूध प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। यह आसानी से पचने वाली और स्वाद में लाजवाब होती है। -
दही पराठा
गेंहू के पराठे के साथ ताजा दही और मसालों का मेल इसे सर्दियों में एक पौष्टिक भोजन बनाता है। दही प्रोबायोटिक्स का स्रोत है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। पराठे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। -
गोंद के लड्डू
गोंद, घी, सूजी और ड्राई फ्रूट्स से बने यह लड्डू सर्दियों में हर घर की पसंद किए जाते हैं। गोंद हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: थकान के साथ रहती है कमजोरी की समस्या, रात को खा लें दूध के साथ ये चीज, दिनभर महसूस करेंगे तरोताजा)
