• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. 5 qigong exercises from traditional chinese medicine for better health based on the five elements

बार-बार बीमार पड़कर हो चुके हैं परेशान? ये 5 प्राचीन चाइनीज ‘किगोंग’ एक्सरसाइज बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Qigong Exercise: पांच तत्वों पर आधारित ये किगोंग एक्सरसाइज आपकी एनर्जी सिस्टम को संतुलित करते हैं और शरीर की सुरक्षा शक्ति को मजबूत करते हैं। इन्हें रोजाना करने से आप न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, बल्कि मानसिक रूप से भी शांत महसूस करेंगे।

By: Archana Keshri
June 9, 2025 16:52 IST
हमें फॉलो करें
  • 5 Element-Based Moves to Restore Energy & Vitality
    1/9

    किगोंग (Qigong) एक प्राचीन चाइनीज एक्सरसाइज मेथड है, जो शरीर, मन और ऊर्जा को संतुलित करता है। इसका उद्देश्य शरीर की इंटरनल एनर्जी को जागृत करना और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा के अनुसार, हमारे शरीर में पांच तत्व होते हैं — लकड़ी (Wood), अग्नि (Fire), पृथ्वी (Earth), धातु (Metal) और जल (Water)। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    ये तत्व एक-दूसरे से जुड़े होते हैं और उनका संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है। अगर यह संतुलन बिगड़ता है, तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यहां पांच सरल किगोंग प्रैक्टिस दिए गए हैं, जो हर दिन करने से आपकी इंटरनल एनर्जी संतुलित होती है और आपकी शरीर की सुरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/9

    फायर एलिमेंट (हृदय/दिल के लिए)
    कैसे करें: पैरों को कंधे की चौड़ाई पर फैलाकर ‘हॉर्स स्टांस’ (घोड़े की मुद्रा) में खड़े हो जाएं। घुटनों को थोड़ा मोड़ते हुए हल्की स्क्वॉट्स करें और दोनों हाथों को पत्तों के झड़ने जैसी गति में हिलाएं।
    फायदा: यह हृदय की ऊर्जा को शांत करता है और मानसिक तनाव को कम करता है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    वुड एलिमेंट (यकृत/लीवर के लिए)
    कैसे करें: एड़ी और पंजे को बारी-बारी से उठाते हुए, दोनों हाथों को शरीर के किनारों की ओर झटका मारते हुए झूलाएं जैसे किसी चीज को मार रहे हों।
    फायदा: यह लिवर की अटकी हुई ऊर्जा को रिलीज करता है और गुस्से या चिड़चिड़ेपन को शांत करता है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/9

    अर्थ एलिमेंट (प्लीहा/तिल्ली/स्प्लीन के लिए)
    कैसे करें: हॉर्स स्टांस में खड़े हो जाएं। अपने हाथों को जांघों पर रखें। अब अपने शरीर के धड़ और गर्दन को दाएं-बाएं और थोड़ा ऊपर की ओर घुमाएं।
    फायदा: यह पाचन को सुधारता है, शरीर में स्थिरता लाता है और थकावट को दूर करता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 14 योगासन, नाजुक दिल को मजबूत रखने के साथ मिलेंगे और भी फायदे)

  • 6/9

    मेटल एलिमेंट (फेफड़ों के लिए)
    कैसे करें: पैरों की उंगलियों पर खड़े हों जाएं, दोनों हाथों को ऊपर और पीछे की ओर खींचें, सांस को गहराई से लें और छोड़ें।
    फायदा: यह फेफड़ों को सक्रिय करता है, श्वसन क्षमता को बढ़ाता है और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    वॉटर एलिमेंट (गुर्दों के लिए)
    कैसे करें: पैरों की उंगलियों और एड़ियों को बारी-बारी उठाएं। शरीर को आगे की ओर झुकाएं और दोनों हाथों को आगे-पीछे हिलाएं।
    फायदा:यह गुर्दे को मजबूत करता है, अंदरूनी ऊर्जा को ताजगी प्रदान करता है और थकान को दूर करता है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    अभ्यास के टिप्स:
    हर अभ्यास को करते समय सांसों को नेचुरल रखें। प्रत्येक एक्सरसाइज को 30 से 50 बार दोहराएं (यदि आप सहज हों तो इससे ज्यादा बार भी कर सकते हैं)। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    यह एक्सरसाइज सुबह-सुबह करने से ज्यादा लाभ मिलेगा। नियमित अभ्यास से आप अपने शरीर की आंतरिक ऊर्जा में संतुलन ला सकते हैं और बेहतर स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: करना चाहते हैं Weight Loss तो करें ये 5 तरह की वॉकिंग एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर)

TOPICS
chinese
exercise
yoga exercise
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • ‘अपने इलाकों में शांति बनाए रखें…’, पीएम मोदी के संभावित मणिपुर दौरे से पहले विधायकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
  • “वक्त बदलते देर नहीं लगती” जो शख्स एक घंटे पहले लाइन में खड़ा था वो पल भर में VVVIP बन गया; इसे कहते हैं किस्मत- देखें Viral Video
  • घर में घुसते ही अजीब सी बदबू क्यों आती है? कारण जानकर इन उपायों से करें दूर
  • Navratri 2025: ‘दुलरी मयरिया’- चांदनी सिंह के साथ देवी मां की भक्ति में डूबे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नवरात्रि से पहले मचाया धमाल
  • जीवन में नहीं मिल रही सफलता? आज ही फॉलो करें प्रेमानंद महाराज की ये बातें, जीवन में आएगी धन-समृद्धि
  • ‘H-1B वीजा खत्म होना चाहिए’, अमेरिका में क्यों हो रहा विरोध?
  • Navratri 2025: ‘माटी के मूर्ति से’ – नवरात्रि में खेसारी लाल यादव के देवी गीत से करिए मां अम्बे का स्वागत, मिले 21 मिलियन व्यूज
  • मेहुल चोकसी लाया जाएगा हिंदुस्तान! बेल्जियम सरकार को लिखे पत्र में भारत ने बताया जेल में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
  • ‘यार, उसे मौका तो दो’: क्रिस गेल ने चयनकर्ताओं से की सरफराज खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की मांग
  • मोनोपॉज के बाद हर महिला का खाने चाहिए ये 4 सुपरफूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और सेहत रहेगी दुरुस्त
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US