-
महाशिवरात्रि का पर्व महादेव के भक्तों के लिए बेहद ही खास महत्व रखता है। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर कई मंत्रों का जाप भी किया जाता है जो जीवन में आ रही कठिनाई और बाधाओं से मुक्ति दिला सकते हैं। यहां शिव जी के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र दिए गए हैं जिनका जाप आप घर पर ही कर सकते हैं। (Photo: PTI)
-
1- शिव तांडव स्तोत्रम
शिव तांडव स्तोत्रम को भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली स्तोत्र कहा जाता है और ये रावण द्वारा लिखा गया था। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप करने से फल की प्राप्ती हो सकती है। (Photo: PTI) -
2- कर्पूर गौरं करुणावतारं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र को भगवान विष्णु ने महादेव और माता पार्वती के विवाह के समय बोला था। इस मंत्र के जाप करने से जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। भगवान शिव के इस मंत्र को यजुर मंत्र भी कहते हैं। (Photo: Pexels) -
3- ऊं नमः शिवाय
ऊं नमः शिवाय मंत्र को शिव पंचाक्षर मंत्र भी कहा जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस मंत्र के जाप करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। (Photo: Pexels) -
4- सानन्दमानन्दवने वसन्तमानन्दकन्दं हतपापवृन्दम्
महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर का मंत्र ‘सानन्दमानन्दवने वसन्तमानन्दकन्दं हतपापवृन्दम्’ का भी जाप कर सकते हैं। (Photo: Pexels) -
5- महामृत्युंजय मंत्र
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान शंकर का यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है और इसके जाप करने से व्यक्ति को जीवन दान भी मिल सकता है। रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। (Photo: Pexels) महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, महादेव को खुश करने के लिए जरूर करें ये उपाय -
6- शिव गायत्री मंत्र
‘ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्’ यह मंत्र आध्यात्मिक ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाता है। (Photo: Pexels) -
7- शिव ध्यान मंत्र
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर के इस’करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप करने से सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है और साथ ही आत्मशुद्धि के लिए भी इस मंत्र का जाप करते हैं। (Photo: Pexels) -
8- शिव शक्ती मंत्र
भगवान शंकर के’ऊं शिवाय शक्तिशाली पार्वत्यै नमः’ मंत्र के जाप करने से से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। (Photo: Pexels) -
9- पारद शिवलिंग मंत्र
महाशिवरात्रि के दिन पूजा में भगवान शंकर का ‘ऊं पारदेश्वराय विद्महे। परमेश्वराय धीमहि। तन्नो शिवः प्रचोदयात्’ मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। इस मंत्र से शिवलिंग की पूजा करके अपार कृपा प्राप्त की जा सकती है। -
10- रुद्र मंत्र
ऊं नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जाप सभी बाधाओं को दूर करने और सफलता के लिए किया जाता है। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज ने बताया महाशिवरात्रि के दिन महादेव को कैसे खुश करें? जरूर स्वीकार होगी पूजा!
