-
हर साल भारत के साथ ही अन्य देशों के लोग भी खूब घूमने जाते हैं। कुछ लोग देश में ही यात्रा करते हैं तो कुछ लोगों को विदेश में घूमना पसंद है। साल 2025 की एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि परिवार के साथ किन देशों में यात्रा सबसे सुरक्षित है। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट (U.S. News and World Report ) ने यह रिपोर्ट सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों के लिए सुविधाएं और जीवन की गुणवत्ता के आधार पर तैयार की है। (Photo: Unsplash) 2025 में गूगल पर लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया Pookie का मतलब, किसके लिए करते हैं इस्तेमाल
-
1- न्यूजीलैंड
परिवार के साथ घूमने और रहने के लिए न्यूजीलैंड सबसे बेस्ट देश है। यह अपनी साफ-सुथरी प्राकृतिक सुंदरता, सुरक्षित माहौल, बेहतर शिक्षा और हेल्थकेयर के लिए जाना जाता है। (Photo: Unsplash) -
2- स्पेन
परिवार के साथ सुरक्षित यात्रा करने के मामले में स्पेन दूसरे स्थान पर है। स्पेन अपनी फैमिली-फ्रेंडली संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन, बेहतरीन मौसम और आरामदायक जीवन शैली के लिए मशहूर है। (Photo: Unsplash) -
3- कनाडा
कनाडा दुनिया का तीसरा वह देश है जहां परिवार के साथ यात्रा करना सुरक्षित है। (Photo: Unsplash) दुनिया में इन 10 देशों में रहते हैं सबसे अधिक हिंदू, यहां 28 मिलियन से अधिक है आबादी -
4- नॉर्वे
स्कैंडिनेवियन देश दुनिया में सर्वोत्तम शिक्षण प्रणाली और स्थिर जीवन स्तर के लिए जाने जाते हैं। नॉर्वे भी इसमें से एक है जो परिवार के साथ यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित चौथा देश है। (Photo: Unsplash) -
5- फिनलैंड
साल 2025 में परिवार के साथ सबसे सुरक्षित यात्रा करने वाले देशों की लिस्ट में फिनलैंड पांचवे स्थान पर है। (Photo: Unsplash) -
6- आयरलैंड
आयरलैंड में फैमिली-फर्स्ट कल्चर को बढ़ावा दिया जाता है। यहां पर कई सारी ऐसी सुविधाएं हैं जो परिवार के लिए बेहतरीन साबित होती हैं। (Photo: Unsplash) 2025: दुनिया के 30 सबसे कम खुशहाल देश, यहां देखें पूरी लिस्ट -
7- स्वीडन
परिवार के साथ यात्रा या फिर रहने के लिए स्वीडन भी सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। यहां पर माता-पिता को पेरेंटल लीव और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। (Photo: Unsplash) -
8- इटली
इस लिस्ट में इटली भी शामिल है जो अपनी संस्कृति, भोजन और फैशन के लिए मशहूर है। (Photo: Unsplash) -
9- ऑस्ट्रेलिया
फैमिली-फ्रेंडली देशों की सूची में ऑस्ट्रेलिया नौवें स्थान पर है। (Photo: Unsplash) -
10- डेनमार्क
दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक डेनमार्क दुनिया का दसवां फैमिली-फ्रेंडली देश है। (Photo: Unsplash) साल 2025 में दुनिया के 40 सबसे सुरक्षित शहर, देखें पूरी लिस्ट