-
दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट सामने आई हैं। इन देशों में महिलाएं अकेली यात्रा करने पर अनसेफ रहती हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू वुमन डेंजर इंडेक्स ने ये रिपोर्ट जारी की है। दरअसल, पति और पत्नी पत्रकार आशेर और लिरिक फर्ग्यूसन ने उन 50 सबसे लोकप्रिय पर्यटक देशों का अध्ययन किया जहां महिलाएं अकेले यात्रा करने जाती हैं। (pexels)
-
साउथ अफ्रीका
इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका है जहां महिलाएं अकेले यात्रा करने के दौरान सबसे ज्यादा असुरक्षित रहती हैं। दक्षिण अफ़्रीकी महिलाओं में से मात्र 25% महिलाएं रात में अकेले घूमने में सुरक्षित महसूस करती हैं। (pexels) -
ब्राज़ील
महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। ब्राजील की केवल 28% महिलाओं रात में अकेले सफर करने पर सुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं के खिलाफ जानबूझकर हत्या के मामले में भी ब्राजील दुनिया में तीसरे स्थान पर है। (pexels) -
रूस
रूस इस मामले में तीसरे स्थान पर है जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। (pexels) -
मेक्सिको
मेक्सिको महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में चौथे स्थान पर है, साथ ही रात में चलने में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाओं के प्रतिशत और महिलाओं के खिलाफ जानबूझकर हत्या के मामले में भी चौथे स्थान पर है। (pexels) -
ईरान
ईरान दुनिया का वो पांचवां देश है जहां महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करती हैं। (pexels) -
डोमिनिकन रिपब्लिक
डोमिनिकन रिपब्लिक में केवल 33% महिलाएं रात में अकेले सफर करने में सुरक्षित महसूस करती हैं। (pexels) -
मिस्र
मिस्र महिला यात्रियों के लिए सातवां सबसे खतरनाक देश है। (pexels) -
मोरक्को
इस स्टडी के अनुसार मोरक्को की लगभग आधी महिलाओं को शारीरिक या यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। (pexels) -
भारत
इस लिस्ट में इंडिया का भी नाम शामिल हैं। देश की 37.2% महिलाएं अकेले सफर करने में असुरक्षित महसूस करती हैं। (pexels) -
थाईलैंड
महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में थाईलैंड दसवें स्थान पर है। (pexels)
