-
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह 3 दिसंबर को दोबारा दूल्हा बने। इस बार शादी गोवा में हो रही थी। चंडीगढ़ में जहां सिख रीति रिवाज से शादी हुई थी। यहां हिंदू धर्म के अनुसार शादी की कस्में ली गईं।
-
युवराज यहां घोड़ी की जगह 4*4 ATV में बैठकर बारात लेकर पहुंचे।
-
दोनों ने 7 फेरे लेकर शादी की। बता दें कि गुरुद्वारे में युवराज से शादी के लिए हेजल का नाम गुरबसंत कौर रखा गया था।
-
दोनों ने साथ बैठकर हमेशा एक दूसरे का साथ देने के वादे किए।
-
इस दौरान कुछ हल्के फुल्के मस्ती के पल भी देखने को मिले।
-
गोवा में शादी की रस्में दिन के समय निभाई गईं।
-
क्रिकेटर रोहित शर्मा भी युवराज को बधाई देने गोवा पहुंचे हुए थे।
-
एक्टर और एमटीवी रोडीज फेम रणविजय सिंह भी शादी में पहुंचे थे।
-
मम्मी शबनम और मॉडल नोरा फतेही के साथ युवराज सिंह।
-
दिन में शादी के बाद एक ग्रांड रिसेप्शन रखा गया था। यहां न्यूली वेड कपल एक डांस परफॉर्मेंस भी दी।
-
युवराज और हेजल ने सभी को वहां पहुंचकर उनकी खुशी में शामिल होने के लिए शुक्रिया कहा और केक काटा।
