-
Superhit TV Producers: टीवी की दुनिया में कई सीरियल्स बनते हैं। इनमें से कुछ को दर्शकों का अपार प्यार मिलता है तो वहीं कुछ फ्लॉप साबित होते हैं। छोटे पर्दे के कुछ ऐसे प्रोड्यूसर्स हैं जो बेहद सफल हैं। इन्हें सफलता की गारंटी माना जाता है। आइए डालते हैं टीवी की दुनिया के सात सबसे सफल प्रोड्यूसर्स पर एक नजर:
-
टीवी प्रोड्यूसर्स की बात हो तो सबसे पहला नाम एकता कपूर का आता है। एकता कपूर ने दर्जनों ब्लॉकबस्टर टीवी शो बनाए हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू से कुंडली भाग्य तक, एकता कपूर का लगभग हर सीरियल टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहा है।
-
टीवी की दुनिया में राजन शाही का नाम भी टॉप के प्रोड्यूसर्स में प्रमुखता से लिया जाता है। राजन शाही ने ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा जैसे सुपरहिट शो बनाए हैं। इसके अलावा मन की आवाज प्रतिज्ञा, वो तो है अलबेला, ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज के जरिए भी राजन लोगों की वाहवाही और टीआरपी बटोर चुके हैं।
-
असित कुमार मोदी सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं। उनका शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा करीब 13 सालों से लोगों का सफल मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो का नाम आज के सबसे हिट और चर्चित टीवी सीरिल्स में शुमार है।
-
गुल खान का नाम भी टीवी के सफलतम प्रोड्यूसर्स में गिना जाता है। गुल ने कुबूल है, इश्कबाज और इमली जैसे सुपरहिट श बनाए हैं।
-
बिनेफर कोहली भाभी जी घर पर हैं की प्रोड्यूसर हैं। वह सालों से इस शो को चला रही हैं और खूब तारीफें भी बटोर रही हैं।
-
टीवी की दुनिया में रश्मि शर्मा ने सफलता का बड़ा अध्याय लिखा है। रश्मि ने अब तक ससुराल सिमर का, साथ निभाना साथिया, ससुराल सिमर का 2, सिर्फ तुम, विष या अमृत सितारा, शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे शोज बनाकर अपनी धाक जमाई है। (All Photos: Social Media)