-
बॉलीवुड में अपने अलग अन्दाज के कारण मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ था। यह एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता भी हैं। इन्होंने व्यवसायिक तौर पर कई सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट का होना।
-
इन्होनें स्नातक की डिग्री मुंबई, भारत के सिडेनहैम कॉलेज से प्राप्त की थी। अभिनेत्री से बदलकर निर्देशक बनी पूजा भट्ट, निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री स्माईली सूरी (कलयुग) इनके भाई बहन हैं। निर्देशक, लेखक, निर्माता महेश भट्ट और निर्माता मुकेश भट्ट इनके मामा हैं।
-
इमरान हाशमी ने अपनी शुरुआत फुटपाथ फिल्म के साथ की थी। फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक तौर पर असफल थी, पर म्यूजिक की काफी तारीफ की गयी थी।
-
2004 में इनकी दो फिल्में रिलीज़ हुई थी। पहली मर्डर थी जिसने इन्हें सितारों की ऊंचाई तक पहुचां दिया और दूसरी थी तुमसा नहीं देखा जो असफल रही।
-
इनके करियर की चमक म्यूजिक के अलावा इनके किसिंग सीन से भी है । इसी कारण जानबूझकर दूसरी फिल्मों में किसिंग सीन शामिल किये गए हैं। बॉलीवुड में इनको 'सीरियल किसर' उपनाम भी दिया गया है।
-
साल 2004 में आई इनकी फिल्म मर्डर में निगेटिव रोल के लिए स्क्रीन वीकली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नामांकित और साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्टारडस्ट पुरस्कार जीता।
-
साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर में निगेटिव रोल के कारण आईफ़ा में सर्वश्रेष्ठ निगेटिव अभिनेता की भूमिका के लिए नामांकित, फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए नामांकित किये गये थे।