-
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के करीब 29 साल बाद अलग होने का ऐलान कर दिया है। इस खबर से न सिर्फ फिल्मी जगत बल्कि उनके फैंस भी शॉक्ड हैं। साल 2024 में एआर रहमान से पहले भी कई सितारे तलाक का दर्द झेल चुके हैं। (Photo: AR Rahman/FB)
-
एआर रहमान और सायरा बानो का रिश्ता पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं चल रहा था जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। एआर रहमान ने सायरा से साल 1995 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की एक दिलचस्प कहानी है। इनका निकाह तीन शर्तों पर हुआ था। (Photo: AR Rahman/FB)
-
सायरा की छोटी बहन थीं पहली पसंद
सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में एआर रहमान ने बताया था कि जब वो 29 साल के थे तब उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वो उनके लिए दुल्हन ढूंढें। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी मां ने सबसे पहले सायरा की छोटी बहन को पसंद किया था। (Photo: AR Rahman/FB) -
तीन शर्तें
एआर रहमान ने शादी के लिए अपनी मां के सामने तीन शर्तें रखी थीं। जिसमें से पहली शर्त यह थी कि लड़की सिंपल हो जो उन्हें परेशान न करे ताकि वो अपना काम अच्छे से कर सके। साथ ही उन्हें इंस्पायर भी करे। (Photo: Indian Express) अवनीत कौर ने एक बैग के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस बैग की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे। -
दूसरी और तीसरी शर्त
दूसरी शर्त यह थी कि लड़की सुंदर होनी चाहिए और तीसरी शर्त थी कि वो पढ़ी लिखी भी होनी चाहिए। रहमान की मां ने मस्जिद में जिस खूबसूरत लड़की को नमाज पढ़ते देखा था वो सायरा की छोटी बहन थीं। (Photo: Indian Express) -
पहली बार सायरा को देखते ही चौक गए थे रहमान
सायरा से मिलने के बाद रहमान की मां ने उन्हें बहू बनाने का फैसला किया। इसके बाद चाय पर दोनों की मुलाकात कराई गई और सायरा को देखते ही एआर रहमान चौक गए थे कि इतनी खूबसूरत लड़की उनसे निकाह करने के लिए राजी कैसे हो गई। अब आइए जानते हैं किन-किन सितारों ने साल 2024 में तलाक का दर्द झेला है। (Photo: AR Rahman/Insta) -
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक
करीब 4 साल के रिश्ते के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने इसी साल 2024 में तलाक ले लिया। (Photo: Natasa Stankovic/FB) -
ईशा देओल-भरत तख्तानी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी के करीब 12 साल बाद दोनों ने इसी साल 2024 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। (Photo: Esha Deol/Insta) -
शुभांगी अत्रे-पीयूष पूरे
टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने साल 2003 में इंदौर के बिजनेसमैन पीयूष पूरे से शादी की थी। दोनों का ये रिश्ता करीब 21 साल तक चला और इसी साल शुभांगी ने पीयूष से तलाक ले लिया था। (Photo: Shubhangi Atre/Insta) -
दलजीत कौर-निखिल पटेल
छोटे परदे की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक दलजीत कौर ने शालीन भनोट से अलग होने के बाद साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। लेकिन दोनों का ये रिश्ता सिर्फ एक ही साल चल सका और इसी साल 2024 में दोनों अलग हो गए। (Photo: Dalljiet Kaur/Insta) प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया है। एक्ट्रेस के फोन में अब भी इन दो एक्टर्स की फोटो सेव है।
