-
इस बिजी जिन्दगी में कब आंखें हमेशा के लिए बंद हो जायें कुछ नही कहा जाकता है। हाली में अभिनेता ओम पुरी के निधन से सभी लोग आहत हुए। जिस तरह अचानक उन्होने दुनिया को अलविदा कहा वो वाकई चौंका देने वाला था। बताते चलें कि निधन से पहले ओम पुरी सलमान के साथ एक फिल्म कर रहे थे, लेकिन अफसोस कि अब वो अपने अभिनय को पर्दे पर नही देख पायेंगे। बॉलीवुड में वो अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिनके साथ यह संयोग हुआ है। उनके पहले भी कई अभिनेता अपनी आखिरी फिल्म पूरी तो कर ली लेकिन उसे देखने का सौभाग्य उन्हे नही मिला।
-
बॉलीवुड के महाखलनायक के नाम से मशहूर अमरीश पुरी भी अपनी अन्तिम फिल्म नहीं देख सके। उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘कच्ची सड़क’ की शूटिंग तो पूरी कर ली थी लेकिन वर्ष 2005 में उनका देहांत हो जाने से सितम्बर 2006 में रिलीज़ हुई ।
-
बॉलीवुड के अत्यंत संजीदा कलाकार ओम पुरी सलमान खान के साथ फिल्म ‘ट्यूब्लाइट’ कर रहे थे, वो अपने इस किरदार को पर्दे पर देख पाते इससे पहले ही उनकी आंखे बंद हो गयी। सलमान खान के साथ उन्होने पहले भी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में काम किया था। इसके अलावा ओम पुरी जैसे महानायक को आप हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'दि गाजी अटैक' में भी देखेंगे।
-
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को कौन नही जानता है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास फिल्में नहीं थी। उन्होंने अपनी आखिरी दो फिल्में 'जानलेवा ब्लैकब्लड' और 'रियासत' की शूटिंग 2011 में तो पूरी कर ली थी, लेकिन उन फिल्मों देख नहीं सके। कैंसर की बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया था। उनके निधन के 2 वर्ष बाद फिल्म 'रियासत' रिलीज की गई थी।
-
अपने मस्त अन्दाज से पहचाने जाने वाले बॉलीवुड के उम्दा अभिनेता शम्मी कपूर ने अपना अन्तिम अभिनय अपने पोते रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' में किया था। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के कुछ दिन बाद ही वो चिरनिंद्रा में लीन हो गये और वो खुद को अपने पोते के साथ पर्दे पर नहीं देख पाए। फिल्म 'रॉकस्टार' हिट फिल्म साबित हुई थी।
-
बॉलीवुड की सबसे कम उम्र अदाकारा दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतनी कम उम्र कलाकार की मौत ने पूरे बॉलीवुड को झंझोड़ कर रख दिया था। उनकी अन्तिम फिल्म 'शतरंज' सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म उनकी मौत के 9 महीने बाद रिलीज हुई थी।
-
ऑफबीट या पैरलल सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता फारूक शेख का निधन वर्ष 2013 दिसम्बर में हुआ था। इनके इंतकाल के बाद करीब एक साल बाद इनकी आखिरी अभीनीत फिल्म 'यंगिस्तान' रिलीज हुई थी।
-
बॉलीवुड में जब कभी संजीव कपूर का नाम लिया जाता है तो आँखों में एक सम्मान आ जाता है जो इस बात का गवाह है कि वो एक प्रेरणादायक अभिनेता थे। संजीव कपूर ने महज 47 साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ दिया। उनकी मौत ने बॉलीवुड को जैसे अपंग बना दिया था। उनकी मौत के बाद 10 फिल्मों को रोक दिया गया था, जिसके लिए उन्हें साइन किया गया था। संजीव कपूर की मौत के बाद फिल्म 'प्रोफेसर की पड़ोसन' रिलीज की गई थी। जिसमें उनका अन्तिम अभिनय कैद था।