• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. when bollywood actor dev anand formed a political party after indira gandhi emergency

इंदिरा गांधी के खिलाफ जब देव आनंद ने फिल्मी सितारों संग बना ली थी अपनी राजनीतिक पार्टी

इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के दौरान, कई फिल्मी सितारों और बुद्धिजीवियों ने इसका विरोध किया था। इनमें से एक थे फेमस एक्टर देव आनंद। उन्होंने कांग्रेस के विरोध में ‘नेशनल पार्टी’ का गठन किया था।

By: Archana Keshri
April 13, 2024 12:41 IST
हमें फॉलो करें
  • Lok sabha elections
    1/10

    लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़ी हस्तियों का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल की मंडी लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। (PTI Photo)

  • 2/10

    कंगना के अलावा सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल, भोजपुरी एक्टर रवि किशन और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। (PTI Photo)

  • 3/10

    बॉलीवुड सितारों का राजनीति में शामिल होने का दौर काफी पुराना है। इनसे पहले विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, जयाप्रदा, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े थे। (PTI Photo)

  • 4/10

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी फिल्मी सितारों ने खुद की राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। उस समय सबसे बड़े स्टारों में से एक रहे देव आनंद को इस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। (PTI Photo)

  • 5/10

    वो आपातकाल का दौर था। 1975 में जब देश में इमरजेंसी लगी तो देश की राजनीति में बहुत बदलाव आए थे। नई पार्टियों ने इस दौर को अपने लिए बेहतरीन मौका समझा। (Express archive Photo)

  • 6/10

    वहीं, इंदिरा गांधी की लागू की गई इमरजेंसी के बाद चुनाव में फिल्मी सितारों ने कांग्रेस को सत्ता से हटाने की ठान ली थी। इमरजेंसी खत्म होने के बाद जनता सरकार का दौर आया। 1977 में बनी जनता सरकार के पतन के बाद फिर से नए चुनाव का ऐलान हुआ। (Express archive Photo)

  • 7/10

    जब जनता सरकार गिरी और नए चुनाव का ऐलान हुआ तो बॉलीवुड ने राजनीतिक दल का गठन करने का फैसला लिया। 4 सितंबर 1979 को मुंबई में ‘नेशनल पार्टी’ के गठन की घोषणा की गई और पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी हो गया। (Express archive Photo)

  • 8/10

    इस पार्टी में देव आनंद और उनके भाई विजय आनंद के अलावा निर्माता-निर्देशक वी. शांताराम, जीपी सिप्पी, श्रीराम बोहरा, आइएस जोहर, रामानंद सागर, आत्माराम, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, साधना, संजीव कुमार, प्राण जैसे अनेक सितारों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े थे। (Express archive Photo)

  • 9/10

    पार्टी की पहली रैली मुंबई में हुई थी। इस रैली में भारी भीड़ जुटी थी जिसे देखकर नेता से लेकर आप लोग भी हैरान हो गए थे। इससे जनता सरकार और कांग्रेस काफी चिंतित हो गई। लेकिन नेशनल पार्टी का उदय जितनी तेजी से हुआ, उतनी ही तेजी से अस्त भी हो गई। (Express archive Photo)

  • 10/10

    दरअसल, जनता सरकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने फिल्मी हस्तियों को नसीहत दी है कि अगर वे फिल्म इंडस्ट्री को चुनाव के बाद आने वाली मुश्किलों से बचाना चाहते हैं तो उन्हें यह तमाशा बंद करना होगा। इसके बाद पार्टी में सक्रिय स्टार्स किनारा करने लगे और देव आनंद अकेले ही रह गए। फिर उन्होंने भी नेशनल पार्टी के विचार को चुपचाप दफना दिया। (Express archive Photo)
    (यह भी पढ़ें: सिर्फ इस एक फिल्म में साथ नजर आए थे शाहरुख खान और आमिर खान, हो गई थी फ्लॉप)

TOPICS
Bollywood
Bollywood News
dev anand
emergency
Emergency 1975
Lok Sabha Election
lok sabha Election 2024
+ 3 More
अपडेट
मेहंदी में कुछ नया चाहिए… तो ट्राई करें दुबई स्टाइल Gulf और khafif Mehndi Designs, हाथों की खूबसूरती देखते ही रह जाएंगे लोग
‘हम पहले गोली मारेंगे फिर.’, ग्रीनलैंड कब्जाने वाले ट्रंप के बयान पर डेनमार्क की सख्त टिप्पणी, नाटों के अंत का किया जिक्र
पेशाब में झाग दिखना है खतरे की घंटी, शरीर दे रहा है इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते हो जाएं अलर्ट और तुरंत करें ये काम
SSC Calendar 2026: एसएससी ने इस साल की CGL, CHSL, JE और MTS एग्जाम का शेड्यूल किया जारी, मार्च से शुरू होंगे टेस्ट
‘भावनाओं में न बहें, 10 साल पिछड़ जाएंगे’, T20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने अपने ही बोर्ड को दिखाया आईना
डायबिटीज मरीजों के लिए नारियल पानी ज़हर है या अमृत? Diabetes में Coconut water कैसे करता है असर, डॉक्टर से जानिए
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ नहीं, AI ने इन 5 खिलाड़ियों को बताया तिलक वर्मा का बेहतर विकल्प
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
सोमनाथ मंदिर कब पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? एक दिन पहले लोगों से की थी ये अपील
I-PAC का नाम कोयला तस्करी घोटाले से कैसे जुड़ा? जांच एंजेसी ने बता दिया
Gold/Silver Rate Today LIVE: आज दिल्ली-इंदौर-चेन्नई में कितना है सोने का भाव? यहां जानें आपके शहर के लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट
Numerology 2026 Mulank 2: क्या आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है? जानें कैसा रहेगा साल 2026?
फोटो गैलरी
9 Photos
22 करोड़ बाइक के साथ भारत टॉप पर, जानें किन देशों में सबसे ज्यादा दोपहिया
6 minutes agoJanuary 9, 2026
8 Photos
भारत का कौन सा जगह कहलाता है बांसों का शहर?
60 minutes agoJanuary 9, 2026
7 Photos
Chanakya Niti: सफल होने के लिए बदलनी होगी सोच और आदतें, खुद में करना होगा ये 5 बड़े बदलाव
2 hours agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US